फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर अभिनेता राजकुमार राव सुर्खियों में बने हुए हैं। इस दौरान जब किसी ने कहा कि क्या उन्हें लगता है कि इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलना चाहिए। तो ऐसे सवाल के जावब में अभिनेता ने कह दी अपने दिल की बात।
अभिनेता राजकुमार राव अपनी आने वाली फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अब इस फिल्म का एक गाना 'पापा कहते हैं' लॉन्च किया गया। यह गाना आमिर खान की फिल्म 'कयामत से कयामत तक' के ऑरिजनल सॉन्ग का रीमेक है। इस गाने की लॉन्चिंग के दौरान इवेंट में आमिर खान भी मौजूद रहे। इस दौरान जब राजकुमार राव से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि फिल्म 'श्रीकांत' के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए।
विज्ञापन
फिल्म श्रीकांत
निर्देशक तुषार हीरानंदानी की फिल्म 'श्रीकांत' बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक है। श्रीकांत बोला एक भारतीय उद्योगपति और बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं। वह मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रबंधन विज्ञान में पहले अंतरराष्ट्रीय दृष्टिबाधित छात्र हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे बचपन से नेत्रहीन होने के बावजूद उनके सपनों ने इतनी ऊंची उड़ान भरी जिसके बारे में अच्छे-अच्छे लोग सोच भी नहीं पाते। उन्होंने अपने दम पर उन सपनों को पूरी भी किया और दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की। इस फिल्म के ट्रेलर ने सबका दिल जीत लिया है और अब इसके पहले गाने पर भी फैंस का जमकर रिस्पांस देखने को मिला।
क्या राजकुमार को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड
इस फिल्म में राजकुमार के साथ अलावा एफ नजर आएंगी। फिल्म के दौरान एक इंटरव्यू में जब राजकुमार राव से एक पत्रकार ने कहा कि उन्होंने सुना है कि फिल्म 'श्रीकांत' के लिए राजकुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल सकता है। तो ऐसे में अभिनेता ने कहा, ''आपके मुंह में घी शक्कर, आ जाए तो अच्छा ही है।'' इसके बाद राव ने कहा कि अगर वाकई में उन्हें इस फिल्म के नेशनल अवॉर्ड मिल जाता है तो वह एक शानदार पार्टी देंगे फिर सबके लिए।