फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: ‘पूरा बॉलीवुड किराए पर है’, अभिनेता आयुष्मान खुराना ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 23 Apr 2024 01:41 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने हाल ही में बॉलीवुड सितारों की ड्रेस को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने अपने भाई अपारशक्ति खुराना से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।
विज्ञापन
आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सितारे अपने लुक को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। वह अपने मेकअप से लेकर अपने ड्रेस तक का खास ख्याल रखते हैं। आकर्षक दिखने के लिए वे हमेशा कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं। ज्यादातर अभिनेता या अभिनेत्री एक ड्रेस को पहनने के बाद दोबारा नहीं पहनते। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में किराए के चलन पर बात की। अभिनेता बॉलीवुड सितारों के कपड़ो को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। अभिनेता ने बताया कि यह एक खुला रहस्य है। अधिकांश बॉलीवुड हस्तियां ट्रेंड के साथ बने रहने के लिए कपड़े खरीदने के बजाय उन्हें किराए पर लेती हैं। इस दौरान उन्होंने अपने भाई और अभिनेता अपारशक्ति खुराना से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया।
विज्ञापन


पूरा बॉलीवुड रेंट पर है
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने किराए के ट्रेंड के बारे में बात करते हुए एक यूट्यूब चैनल से साक्षात्कार में कहा, ‘पूरा बॉलीवुड किराए पर है। आपको लगता है हम कपड़े खरीदते हैं?  हम स्टाइलिस्टों को काम पर रखते हैं, उनसे कपड़े लेते हैं और वापस कर देते हैं। हम इतने सारे कपड़े कहां से लेंगे’।
Kanguva Beats BMCM: कांगुवा ने बड़े मियां छोटे मियां को पीछे छोड़ा, स्पेशल इफेक्ट्स का दिखेगा इंटरनेशनल अंदाज
विज्ञापन



दिलजीत दोसांझ का स्टाइल है पसंद
आयुष्मान ने दिलजीत दोसांझ के स्टाइल और उनकी वैश्विक पहुंच की सराहना करते हुए आगे कहा, ‘मुझे दिलजीत दोसांझ का स्टाइल पसंद है। मैं पंजाब से खुश हूं, वह इसे वैश्विक मंच पर ले गया है।' वह बहुत अच्छा है’।

अपारशक्ति करते थे स्टाइल
अभिनेता ने अपने भाई अपारशक्ति के फैशन सेंस के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मुझे फैशन का शौक नहीं है। मैं बहुत सरल जीवन जीता हूं, लेकिन अगर आपको अपने काम के लिए अलग-अलग लुक रखना है तो यह आपके पेशे का हिस्सा है। मेरे भाई अपारशक्ति को फैशन पसंद है। वह ये काम बहुत अच्छे से कर लेते हैं। अभिनेता ने आगे बताया कि जब वह शुरुआती दिनों में एंकरिंग किया करते थे तब उनकी स्टाइलिंग उनके भाई अपारशक्ति ही किया करते थे।
विज्ञापन


आयुष्मान वर्क फ्रंट
आयुष्मान आखिरी बार ‘ड्रीम गर्ल 2’ में दिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, अभिनेता ने अभी तक अपने किसी आगामी कार्य को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
बजरंग बली की भक्ति में लीन हुईं दीपिका, साझा किया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें