फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sai Ketan Rao: ‘इमली’ के अभिनेता साई केतन राव के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, हुए चोटिल

Mon, 22 Apr 2024 12:45 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘इमली’ धारावाहिक के कलाकार साई केतन राव आज सुबह एक सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्हें चोटें आई हैं। हादसे के वक्त अभिनेता चलती बस पर सीन फिल्मा रहे थे।


 
विज्ञापन
साई केतन राव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘इमली’ धारावाहिक में अगस्त्य सिंह चौधरी का किरदार निभाने वाले अभिनेता साई केतन राव आज सुबह एक सीन की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। यह हादसा उनके साथ आउटडोर शूटिंग के दौरान हुआ। अभिनेता ने बताया, ‘मैं एक चलती बस के ऊपर एक दृश्य फिल्मा रहा था और अद्रिजा रॉय से बात कर रहा था, जो इमली की भूमिका निभा रही हैं। बस जब चल रही थी, एक पेड़ की शाखा मेरे चेहरे पर आ लगी, जिससे मुझे चोट लग गई।’ अभिनेता ने आगे कहा, 'बहुत दर्द हो रहा है। मेरे माथे की तरफ आंख के पास सूजन है और कुछ खरोंचें भी आई हैं। पेड़ की शाखाएं बस की ऊंचाई पर थी, जिसके कारण दुर्घटना हुई'।

विज्ञापन


चोट के बाद भी जारी रखी शूटिंग
साई केतन राव ने आगे कहा, ‘प्रोडक्शन टीम ने तत्परता दिखाई। मुझे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और थोड़ी देर के लिए शूटिंग रोक दी गई। इसके लिए मैं अपनी टीम का शुक्रगुजार हूं। मैं अब बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैंने निर्देशक से कहा कि मैं शूटिंग के लिए तैयार हूं। उन्होंने मुझसे पूछा कि तुम इसके लिए तैयार हो? मैने कहा, हां चलिए शुरू करते हैं।’
Thug Life: जैसलमेर में कमल हासन की 'ठग लाइफ' की शूटिंग शुरू, फिल्म के सेट पर शामिल हुए सिम्बू, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन


'इमली' में निभाया डबल रोल
साई केतन राव ने स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक 'इमली' में दोहरा किरदार निभाया है। वह इस धारावाहिक में अगस्त्य सिंह चौधरी और सूर्य प्रताप दोनों का किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन


बिग बॉस के लिए भी किया गया था संपर्क
अभिनेता साई केतन राव से बिग बॉस ओटीटी के लिए संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने इसमें रुचि नहीं दिखाई, वह अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं। हालांकि, वह भविष्य में टीवी के किसी साहसिक शो का हिस्सा बन सकते हैं।
Animal: दूसरी बार देखने के बाद संजय गुप्ता को पसंद आई रणबीर की एनिमल, बोले-तारीफ करने में हिचक नहीं होनी चाहिए


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें