फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ibrahim Ali Khan: इंस्टाग्राम पर इब्राहिम का पहला पोस्ट, फैंस हुए उत्साहित, लगातार बढ़ रहे हैं फॉलोअर्स

Tue, 30 Apr 2024 01:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सैफ अली खान और अमृता सिंह के नवाबजादे इब्राहिम अली खान ने सोशल मीडिया साइट पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। देखिए इब्राहिम का पहला पोस्ट।
विज्ञापन
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। काफी लंबे समय से उनके फैंस इस दिन का इंतजार कर रहे थे, कि कब इब्राहिम अपना पोस्ट शेयर करें और फैंस उनके पोस्ट पर कमेंट्स की लाइन लगा दे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इब्राहिम जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'सरजमीन' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। कल यानी 29 अप्रैल को इब्राहिम ने पैपराजी से किया हुआ अपना वादा निभाया। फादे के मुताबिक इब्राहिम ने ठीक 11 बजे सुबह अपना पहला पोस्ट इंस्टाग्राम पर आज शेयर किया। कल ही इब्राहिम ने कहा था कि वह 30 अप्रैल को सुबह ठीक 11 बजे सोशल मीडिया पर कुछ बड़ा धमाका करेंगे। इब्राहिम की इस पोस्ट को देखकर फैंस खुश तो हैं, लेकिन वह इस उम्मीद में थे कि इब्राहिम अपनी आगामी फिल्म की घोषण करेंगे।
विज्ञापन


इब्राहिम का पहला पोस्ट
दरअसल, इब्राहिम ने एक स्पोर्ट्स कंपनी के साथ टाइअप कर लिया है। उसी की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इब्राहिम के इस पहले पोस्ट के बाद से ही फैंस की शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। इब्राहिम की इंस्टाग्राम आईडी 'iakpataudi' के नाम से है। इब्राहिम ने पहले पोस्ट को शेयर किया और लिखा, ''लिगेसी, मैं अपने आप बनाऊंगा। मेरा पहला पोस्ट।'' उन्होंने केवल 41 लोगों को फॉलो किया है, जबकि उनको फॉलो करने वाले लोगों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। अभीतक इब्राहिम को 570k लोगों ने फॉलो किया है। इब्राहिम की सौतेली मां करीना कपूर खान ने भी इब्राहिम को उनके पहले पोस्ट की बधाई दी है। करीना ने लिखा, ''स्वागत है इस लिगेसी में, चलो किसी दिन साथ में सूट करते हैं।''
 

आगामी फिल्म
इब्राहिम अली खान फिल्म 'सरजमीन' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। यह एक इमोशनल थ्रिलर फिल्म बताई जा रही है, जिसमें इब्राहिम अहम भूमिका में नजर आएंगे। इब्राहिम ने अपने पहले रोल के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिसके लिए वह अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


इब्राहिम ने अपनी पहली पोस्ट को जिस तरह से शेयर किया है उससे लग रहा है कि वह सोशल मीडिया पर बिजनेस करने आए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया पर इसलिए नहीं कि क्योंकि वह अपनी फिल्म को सोशल मीडिया पर होने वाली नकारात्मकता से बचाना चाहते हैं। इब्राहिम अली खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुखियों में रहते हैं। खासतौर पर टीवी अभिनेत्री स्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ इब्राहिम को अक्सर कई पब्लिक प्लेसेस पर देखा जा चुका है। दोनों अक्सर एक साथ गुपचुप मुलाकात करते नजर आ ही जाते हैं, जिसे पैपराजी अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं।
विज्ञापन

TGIKSS: बॉबी देओल ने भाई को कहा 'सुपरहीरो', बुरे दिनों को याद कर भावुक हुए सनी, छलका दर्द, आंखों में आंसू
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें