फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hrithik Roshan: 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के प्रीक्वल का हिस्सा होंगे ऋतिक रोशन? शोरनर पायने के बयान ने बढ़ाई हलचल

Wed, 28 Aug 2024 07:51 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 2' के शोरनर ने अपने हालिया बयान से प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ा दिया है। सीरीज में ऋतिक रोशन के शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स-ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 2' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच जिस बात ने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया वह है बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के इसमें शामिल होने की संभावना। जी हां, हाल ही में शोरनर जे. डी. पायने ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के भविष्य के सीजन में कलाकारों की सूची में शामिल होने की संभावना का संकेत दिया। जे.डी के बयान ने प्रशंसकों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। 

'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' सीरीज का हिस्सा बनेंगे ऋतिक रोशन

पायने ने अभिनेता मेगन रिचर्ड्स और मार्केला कावेनघ के साथ सीरीज में ऋतिक रोशन की संभावित भागीदारी पर चर्चा की। पायने ने पिंकविला को बताया, 'पिछली बार जब मैं मुंबई में था, तो हमारी मुलाकात ऋतिक रोशन से हुई थी। वह अद्भुत थे। अगर सही भूमिका मिलती है तो दरवाजे खुले रहेंगे, अवसर मौजूद हैं।' इस बयान ने उन प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है जो ग्रीक गॉड को फैंटेसी सीरीज में देखने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन


Stree 2 Day 14 Box Office: बॉक्स ऑफिस की गद्दी से 'स्त्री 2' को हिलाना हुआ मुश्किल, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

सीजन 2 का हिस्सा बना ये भारतीय अभिनेता

जब 'द रिंग्स ऑफ पावर' के आने वाले सीजन में अन्य भारतीय अभिनेताओं को शामिल करने के बारे में सवाल किया गया, तो पायने ने खुलासा किया कि शो में मेरिमैक की भूमिका निभाने वाले गैवी सिंह चेरा कलाकारों का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, 'हमने वास्तव में सीजन 2 में भारतीय अभिनेताओं को कास्ट किया...गैवी सिंह चेरा, वह बिल्कुल अद्भुत है। वह कुछ एपिसोड में हैं। यह बहुत अच्छा होगा।'

Suriya 44: 'सूर्या 44' का हिस्सा बनीं श्रिया सरन, कार्तिक सुब्बाराज की फिल्म में डांस नंबर पर लगाएंगी ठुमके?

'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 2'  का प्रीमियर

'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 2' का प्रीमियर गुरुवार (29 अगस्त) को अमेजन प्राइम वीडियो पर होने वाला है। आठ-एपिसोड की सीरीज हर गुरुवार को अलग-अलग भागों में जारी की जाएगी। इसके पहले तीन एपिसोड गुरुवार को स्ट्रीम होंगे, इसके बाद 5, 12, 19 और 26 सितंबर को अगले एपिसोड होंगे और सीजन का समापन 3 अक्तूबर को होगा। यह सीरीज जे. आर. आर. टॉल्किन के मिडल-अर्थ के इतिहास और लोकप्रिय उपन्यास 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से प्रेरित है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें