फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eternals: स्टूडियो से निकली एमसीयू की कहानी, मैडन बोले, ‘बाहर शूटिंग करने का आनंद ही कुछ और है’

Sun, 24 Oct 2021 01:23 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
रिचर्ड मैडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

दुनिया भर में युवाओं के बीच बेहद चर्चित रही वेब सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से मशहूर हुए सितारे रिचर्ड मैडन को फिल्म ‘इटर्नल्स’ के ट्रेलर में देखकर जितना उनके प्रशंसक उत्साहित हैं, इस फिल्म की रिलीज को लेकर रिचर्ड का उत्साह भी उससे कम नहीं है। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की 25वीं फिल्म ‘इटर्नल्स’ 5 नवंबर को पूरी दुनिया के साथ भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है। फिल्म के हाल ही में हुए प्रीमियर पर लोगों में दिखे उत्साह ने इसके निर्माताओं की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं और माना जा रहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद खुले सिनेमाघरों में ये फिल्म कमाई का एक नया इतिहास रच सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स के करोडों प्रशंसक जानते हैं कि इन फिल्मों के एक्शन और दूसरे चौंकाने वाले दृश्यों में कमाल के स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है और इन्हें रचने के लिए फिल्म की अधिकतर शूटिंग स्टूडियोज के भीतर खास तरीके से की जाती है। लेकिन, अपनी फिल्म ‘नोमडलैंड’ के लिए इस साल का ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाली निर्देशक क्लोए झाओ का यकीन अपनी सिनेमा की कहानियों को हकीकत से अधिक से अधिक करीब रखने पर रहा है और मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में ये पहली बार हो रहा रहा है जब किसी फिल्म की अधिकतर शूटिंग खुले में की गई है।

रिचर्ड मैडन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता रिचर्ड मैडन कहते हैं, ‘स्टूडियो के भीतर हरे, नीले पर्दों के सामने काल्पनिक चरित्रों के साथ शूटिंग करने की बजाय वास्तविक जगहों पर फिल्म की शूटिंग कर पाना एक बड़ी उपलब्धि रही है। काली रेत वाले समुद्र तटों और ज्वालामुखी वाले द्वीपों पर हमने फिल्म की कुछ बेहतरीन दृश्यावलियां शूट की हैं। इसके अलावा हमने लंदन की गलियों में शूटिंग की और हम जंगलों के भीतर भी गए। इन सबके चलते फिल्म ‘इटर्नल्स’ धरती के बेहद करीब की कहानी लगती है और इसका आनंद ही कुछ और है। फिल्म का ये एहसास शायद फिल्म को बंद स्टूडियोज के भीतर फिल्माने से ना आ पाता।’
विज्ञापन

इटर्नल्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘इटर्नल्स’ मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स में एक साथ 10 नए सुपरहीरो लेकर आ रही है। हजारों साल से धरती पर मौजूद रहे ये सुपरहीरो एक नई मुसीबत से इंसानों को बचाने के लिए फिर से अपने असली रूप में आ रहे हैं। फिल्म में रिचर्ड मैडन के साथ जेमा चैन, कुमैल ननजियानी, लिया मैकह्यूज, ब्रायन टाइरी हेनरी, लॉरेन रिडलॉफ, बैरी केओघन, डॉन ली और किट हैरिन्गटन के अलावा सलमा हायक और ऑस्कर पुरस्कार विजेता एंजेलीना जोली भी अहम भूमिकाओं में हैं। रिचर्ड इस फिल्म में इकारिस का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार के पास मौजूद अलौकिक शक्ति न सिर्फ उसे उड़ने में मदद करती है बल्कि वह अपनी आंखों से शक्तिशाली ऊर्जा किरणें निकालकर दानवों को नष्ट भी कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें