पुलिस ने नहीं किया मामला दर्ज
पुलिस का कहना है कि शूटिंग के दौरान बाल्डविन ने प्रॉप गन से गोली चला दी, जिससे महिला सिनेमैटोग्राफर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह घटना की छानबीन कर रही है। यह घटना सेंटा-फे-फिल्म सेट पर हुई। बाल्डविन फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे थे।
अस्पताल ले जाते हुए तोड़ा दम
हादसे के बाद हलिना (सिनेमैटोग्राफर) को तुरंत अल्बुकर्क के न्यू मैक्सिको अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वहीं फिल्म के डायरेक्टर भी अस्पताल में मौत की जंग लड़ रहे हैं। इस बात की जांच की जा रही है कि क्या फिल्म में जो गन इस्तेमाल की जा रही थी, उसमें असली गोलियां भरी हुई थीं।
हॉलीवुड के ज्यादातर निर्देशक अपनी फिल्म में किसी सीन को शूट करने के लिए असली सामान को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जिससे परदे पर वह चीज नकली न दिखे। जिस प्रॉप गन से शूटिंग चल रही है थी वह असली ही होती है, लेकिन इसमें बुलेट्स की जगह ब्लैंक कार्टरिज भरा जाता है।