फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pierce Brosnan: प्रिंस नसीम हमीद की बायोपिक में पियर्स ब्रॉसनन, फिल्म में निभाएंगे बॉक्सिंग ट्रेनर का किरदार

Mon, 15 Apr 2024 10:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पियर्स ब्रॉसनन अपनी आगामी फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। वे जल्द ही जाइंट नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसमें वे ब्रिटिश-यमनी मुक्केबाज प्रिंस नसीम 'नाज' हमीद के ट्रेनर की भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन
पियर्स ब्रॉसनन, अल-मसरी नाज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पियर्स ब्रॉसनन जल्द ही ब्रिटिश-यमनी मुक्केबाज प्रिंस नसीम 'नाज' हमीद की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जाइंट' में वे अमीर अल-मसरी के साथ अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म की कहानी बॉक्सिंग चैंपियन और उनके आयरिश मूल के बॉक्सिंग ट्रेनर ब्रेंडन इंगले के इर्द गिर्द बुनी गई है।
विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: 'परिवार ने नहीं दिया कोई बयान', सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग पर बोले अरबाज खान

अल-मसरी-ब्रॉसनन आएंगे साथ नजर
फिल्म में अल-मसरी नाज की भूमिका निभाएंगे और ब्रॉसनन इंगल के किरदार को पर्दे पर निभाते हुए दिखेंगे। इसका निर्देशन रोवन अथाले करेंगे। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। टी शॉप प्रोडक्शंस के मार्क लेन और व्हाइट स्टार प्रोडक्शंस के केविन सैम्पसन इस फिल्म का निर्माण करेंगे। एजीसी के अध्यक्ष और सीईओ स्टुअर्ट फोर्ड भी फिल्म के निर्माताओं में से एक हैं। एजीसी स्टूडियोज और बॉन्डइट मीडिया कैपिटल ने इस फिल्म में पैसा लगाया है।
विज्ञापन

Mr. And Mrs. Mahi: भारतीय जर्सी में दिखे ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
विज्ञापन


सिल्वेस्टर स्टेलोन का भी जुड़ा नाम
वहीं, कार्यकारी निर्माता के रूप में बाल्बोआ प्रोडक्शंस के सिल्वेस्टर स्टेलोन और ब्रैडेन आफ्टरगुड, एजीसी स्टूडियो के मिगुएल पालोस, जैच गैरेट और अनंत टैमीरिसा, बॉन्डइट के मैथ्यू हेल्डरमैन, ल्यूक टेलर और टायलर गोल्ड, माइकल इविंग और ट्रू ब्रिट के जिगी कामसा इस फिल्म से जुड़े हुए हैं।
Thalaivar 171: 'थलाइवर 171' में अदाकारी का जलवा बिखेरेंगी श्रुति हासन! रजनीकांत की फिल्म को लेकर बड़ा खुलासा

अप्रैल में शुरू होगी शूटिंग
कामासा के ट्रू ब्रिट एंटरटेनमेंट ने यूके में फिल्म के वितरण अधिकार हासिल  कर लिए हैं और एजीसी इंटरनेशनल के पास इस फिल्म के अंतर्राष्ट्रीय वितरण की जिम्मेदारी है। जानकारी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अप्रैल के अंत में इंग्लैंड के लीड्स में शुरू होने वाली है। मूल रूप से माल्टा में इसकी शूटिंग निर्धारित थी, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया।
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर पर फायरिंग का अतीत से जुड़ा कनेक्शन, जानिए बॉलीवुड में कब कब गूंजी गोलियां
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें