फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का हुआ था एक्सीडेंट, टूट गई थीं हड्डी

Fri, 23 Jul 2021 11:37 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर व अभिनेता निक जोनस को चोट लग गई थी। निक का एक्सीडेंट मई में हुआ था। उस दौरान वह एनबीसी स्पेशल ओलिंपिक ड्रीम्स फीचरिंग द जोनस ब्रदर्स की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन सिंगर व अभिनेता निक जोनस को चोट लग गई थी। निक का एक्सीडेंट मई में हुआ था। उस दौरान वह एनबीसी स्पेशल ओलिंपिक ड्रीम्स फीचरिंग द जोनस ब्रदर्स की शूटिंग कर रहे थे। इस प्री-टेप्ड इवेंट का हाल ही प्रसारण हुआ जिसमें निक अपने बड़े भाईयों जोई जोनस और केविन जोनस के साथ कम्पीट करते नजर आए। इस सीरीज में कई ओलिंपिक स्पोर्ट्स जैसे ट्रैक और फील्ड, जिम्नास्टिक्स और बीएमएक्स बाइकिंग शामिल हैं।

विज्ञापन


हाल ही में एनबीसी के ओलंपिक ड्रीम में उनका यह वीडियो दिखाया गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बाइकिंग के दौरान निक जोनास एक टर्न लेते समय गिर जाते हैं। उनके भाई भी उनसे टकरा जाते हैं। इसके बाद निक जोनास को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। एक प्रशंसक में यह क्लिप शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, 'ओलंपिक ड्रीम्स के दौरान निक जोनास अपनी बाइक से गिर गए और उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। 
 

मई में ही निक अपना हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और वह ठीक है। गौरतलब है कि हाल ही में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तीसरी प्रपोजल एनिवर्सरी मनाई है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो साझा की। जबकि प्रियंका चोपड़ा ने थ्रोबैक तस्वीरें भी शेयर की ।उन्होंने लिखा था, 'मेरा सब कुछ 3 साल पहले, एक पल में दुनिया महसूस हो रही है। '

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें