फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America's Got Talent में लहराया भारत का परचम, मुंबई के डांस ग्रुप V.Unbeatable ने जीता खिताब

Sat, 22 Feb 2020 02:15 AM IST
गौरव पाण्डेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते वी अनबीटेबल टीम के सदस्य - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

मशहूर अमेरिकी टैलेंट शो America's Got Talent का 15वां सीजन भारत के नाम रहा। मुंबई के डांस ग्रुप वी अनबीटेबल ( V.Unbeatable ) ने शो के फाइनल में शानदार प्रस्तुति देते हुए खिताब अपने नाम किया। पहली बार यह खिताब किसी भारतीय को मिला है। 

विज्ञापन

 

डांस ग्रुप के खरवार ने इस उपलब्धि पर कहा, यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का पल है। अपनी इस शानदार जीत पर उन्होंने कहा, हमें पूरे देश से बधाईयां मिल रही हैं और इस सफर के दौरान हमें सपोर्ट करने के लिए मैं आप सबको धन्यवाद कहता हूं, थैंक यू सो मच इंडिया।'

डांस ग्रुप ने बताया कि शो में बने रहना कितना कठिन था और प्रतिस्पर्धा किस स्तर की थी। शो में उनके साथ 40 देश थे और सभी अलग-अलग टैलेंट के साथ थे। कोई म्यूजिशियन था तो कोई जादूगर तो जिम्नास्ट भी थे। 
विज्ञापन


बता दें कि भारत के डांस शो 'डांस प्लस 4' में वी अनबीटेबल की टीम चौथे स्थान पर रही थी। टीम ने बताया कि सामान्य तौर पर वह दिन में सात से आठ घंटे प्रैक्टिस करते हैं। डांस इंडिया और अमेरिकाज गॉट टैलेंट जैसे शोज के लिए उन्होंने दिन में 17-17 घंटे कर प्रैक्टिस की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें