फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marvel Films: मार्वल स्टूडियो ने अचानक बदली पांच फिल्मों की रिलीज डेट, हैरान रह गए फैंस

Wed, 12 Oct 2022 11:59 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Marvel Films: एमसीयू ने डेडपूल 3, फैंटास्टिक फोर, एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स समेत कई फिल्मों की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी हैं।
विज्ञापन
Marvel Films - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स (एमसीयू) ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन कर दी है। प्रशंसकों को अब अपनी पसंदीदा फिल्मों का सिनेमाघरों में लुत्फ उठाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक फेस 4 और 5 में, कई सुपरहीरो की वापसी हाेने वाली थी। हालांकि, डिज़्नी ने रयान रेनॉल्ड्स की डेडपूल 3, ब्लेड और फैंटास्टिक फोर सहित प्रमुख फिल्मों की रिलीज पोस्टपोन करने की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, फिल्म 'ब्लेड' 3 नवंबर, 2023 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब इसे 6 सितंबर, 2024 तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। दूसरी ओर, 'डेडपूल 3' को 6 सितंबर, 2024 को रिलीज करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन, अब इस फिल्म की रिलीज 8 नवंबर, 2024 तक स्थगित कर दी गई है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए ह्यूग जैकमैन की वूल्वरिन के रूप में वापसी होने वाली है।

घरवालों के सामने गौतम ने टीना दत्ता को कहा- 'तुम सिर्फ मेरी हो', सुनकर शालीन भनोट को लगी मिर्ची

एक और फ्रैंचाइजी, फैंटास्टिक फोर, नवंबर 2024 के बजाए फरवरी 2025 में रिलीज होगी। वहीं, बिना शीर्षक वाली मार्वल फिल्म को फरवरी 2025 से नवंबर 2025 तक स्थगित कर दिया गया है। बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक, एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स, की रिलीज को आगे बढ़ाकर 1 मई 2026 तक पोस्टपोन कर दिया गया है।

सेरोगेसी विवाद के बीच विग्नेश शिवन ने साझा किया पोस्ट, आलोचकों से कहा- धैर्य रखें

गौरतलब है कि जुलाई में, मार्वल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीगे ने सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में घोषणा की थी कि 'फैंटास्टिक फोर' से फेज सिक्स की शुरुआत होगी, वहीं, फेज फाइव का अंत 'ब्लेड' और 'डेडपूल 3' जैसी फिल्मों से होगा।

बिग बॉस में पनपे प्यार से शादी की मंजिल तक, ट्विस्ट्स से भरी प्रिंस-युविका की प्रेम कहानी

फिल्म रिलीज डेट नई तारीख
ब्लेड 3 नवंबर, 2023 6 सितंबर, 2024
डेडपूल 3 6 सितंबर, 2024 8 नवंबर, 2024
फैंटास्टिक फोर नवंबर 2024 फरवरी 2025
बिना शीर्षक वाली मार्वल फिल्म फरवरी 2025 नवंबर 2025
एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स 7 नवंबर, 2025 1 मई, 2026
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें