इस किताब के किरदारों पर आधारित हैं सीरीज
यह सीरीज जॉर्ज आर.आर. मार्टिन की लिखी 'टेल्स ऑफ डंक एंड एग' में चित्रित पात्रों पर आधारित है। इन किरदारों को निभाने के लिए पीटर क्लैफी को डंक के रूप में, जबकि डेक्सटर सोल एंसेल को एग के रूप में चुना गया है। वैरायटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो पर साल 2021 से ही काम चल रहा था, जबकि एचबीओ 2023 में इस पर सीरीज बनाने पर मुहर लगाई थी। मार्टिन और इरा पार्कर इस शो के लेखक हैं। साथ ही, वे रयान कोंडल, विंस जेरार्डिस, ओवेन हैरिस और सारा ब्रैडशॉ के साथ इस शो के कार्यकारी निर्माता भी हैं।
रग्बी खिलाड़ी रह चुके हैं क्लैफी
क्लैफी की बात करें तो वे एक पूर्व रग्बी खिलाड़ी और अभिनेता हैं जो 'बैड सिस्टर्स' और बीबीसी थ्री हॉरर कॉमेडी सीरीज 'रेक्ड' में नजर आ चुके हैं। वहीं, एंसेल ने अपने अभिनय की शुरुआत चार साल की उम्र में आईटीवी सीरीज 'एम्मरडेल' से की थी। इसके बाद वे 'द मिडविच कुक्कूज' और 'हुलरेजर्स' जैसे शो का भी हिस्सा थे।
तीन उपन्यास हो चुके हैं प्रकाशित