'वंडर वुमन 1984' की अभिनेत्री गल गैडोट ने लिखा, 'इस फिल्म का हम सभी एक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। मैं आपको बता भी नहीं सकती कि इसको लेकर में कितनी ज्यादा उत्साहित हूं? यह फैसला लेना बिल्कुल भी आसान नहीं था और हमने कभी नहीं सोचा था कि इस फिल्म को हम इतने लंबे समय तक उलझा कर रखेंगे। यह सब कोरोना वायरस की वजह से हुआ है। हमें आशा है कि यह फिल्म आपके अंदर थोड़ा आनंद, आशा और प्यार का उद्गार करेगी। 'वंडर वुमन 1984' मेरे लिए भी एक बहुत ही खास फिल्म है। आशा करती हूं कि यह आपके लिए भी खास होगी।'
गल गैडोट ने आगे लिखा, 'हमने इस फिल्म में अपना दिल और आत्मा दोनों लगाए हैं। इसलिए आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं। सिनेमाघरों के मालिक आपके आनंद में कोई कमी न आए, इसका पूरा ख्याल रख रहे हैं और सुरक्षा का पूरा इंतजाम भी करते हैं। और, साथ ही आप इस फिल्म को अपने घर पर बैठकर ओटीटी पर भी देख सकते हैं। अपना प्यार और विश्वास हमेशा बनाए रखें और मास्क पहनिए और सुरक्षित रहिए।' पैटी जेनकिन्स के निर्देशन में बनी फिल्म 'वंडर वुमन 1984' में गल गैडोट के अलावा क्रिस पाइन, क्रिस्टीन विग, पेड्रो पास्कल, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
'वंडर वुमन 1984' फिल्म मूल रूप से 13 दिसंबर 2019 को रिलीज होनी थी। लेकिन, जब निर्माताओं को लगा कि यह फिल्म समय से पहले बनकर तैयार हो जाएगी इसलिए उन्होंने इसकी तारीख 1 नवंबर 2019 कर दी। फिर थोड़ी असुविधा देखते हुए इस तारीख को फिर से बदला गया और 5 जून 2020 इसकी तारीख घोषित हुई। लेकिन, जब दुनिया में कोरोना वायरस ने दस्तक दी, तब से इसकी तारीख लगातार बदलती रही। पहले 14 अगस्त, फिर 2 अक्टूबर, फिर नवंबर और कुछ समय पहले खबर आई कि यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। हालांकि, अब निर्माताओं ने इसकी तारीख दिसंबर के लिए तय कर दी है।
पढ़ें: 29 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं 'टॉम एंड जेरी', रिलीज हुआ फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर