हॉलीवुड अभिनेत्री जेन लेवी का कहना है कि 'दी एविल डेड' सभी डरावनी फिल्मों से ज्यादा डरावनी है। यह फिल्म इतनी डरावनी है कि डर से आपका खून जमा देगी।
जेनी लेवी 1981 में आई फिल्म 'दी एविल डेड' की रीमेक में दिखाई देंगी। यह मूल फिल्म हिट रही थी।
निर्देशक फेड अल्वरेज की फिल्म में लेवी मुख्य भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह बुरी तरह तंग आ गईं क्योंकि फिल्म में हर डरावनी घटना उनके किरदार के साथ घटती है।
उनका कहना है कि फिल्म में अपने किरदार को पूरी तरह जीना थोड़ा मुश्किल रहा था।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार लेवी ने कहा, "मैं इसे बहुत अच्छा अनुभव नहीं कह सकती। कभी कभी तो मुझे अभिनय करने की जरूरत ही नहीं पड़ती थी।
मैं इतनी थक जाती थी कि रोने लग पड़ती थी और मुझे घर की याद आती थी। यह बिल्कुल वैसी हालत थी जैसा मेरा किरदार था।"