फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadpool And Wolverine: एक्स मेन के और कौन-कौन से किरदारों को एमसीयू में देखना चाहते हैं दर्शक? जानें

Thu, 25 Jul 2024 12:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड फिल्म  'डेडपूल एंड वूल्वरिन'  रिलीज को तैयार है। दर्शक फिल्म देखने के लिए उत्साहित हैं। इसमें एक्स मेन सीरीज के किरदारों डेडपूल और वूल्वरिन को एक साथ पर्दे पर दिखाया गया है।
विज्ञापन
Deadpool and Wolverine - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' रिलीज से सिर्फ एक कदम दूर है। कल शुक्रवार 26 जुलाई को यह सिनेमाघरों में लग जाएगी। भारतीय दर्शकों को भी इस फिल्म का इंतजार है। फिल्म का निर्देशन शॉन लेवी ने किया है। रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन फिल्म के मुख्य पात्र हैं। एम्मा कोरिन की भी खूब चर्चा है, जो विलेन की भूमिका में दिखेंगी। डेडपूल और वूल्वरिन दोनों ही एक्स मेन सीरीज के किरदार हैं, जो एमसीयू की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में एक साथ आए हैं। इन दोनों के अलावा दर्शक एक्स मेन सीरीज के और कौन से किरदारों को एमसीयू कुनबे में देखना चाहते हैं, चलिए जानते हैं...

विज्ञापन

Deadpool And Wolverine Review: मार्वल की दशा और दिशा बदलने आया ‘एमसीयू का मसीहा’, वूल्वरिन संग खूब जमी जोड़ी

एक्स मेन के दो किरदार एक साथ
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को अगर बॉलीवुड के हिसाब से समझें तो यह मान लीजिए कि यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स से आदित्य चोपड़ा टाइगर सीरीज से किरदार टाइगर सिंह राठौर (सलमान खान) और 'पठान' से शाहरुख खान को लेकर एक अलग फिल्म बनाएं, जिसका एलान हो भी चुका है। कुछ-कुछ ऐसा ही अमेरिकी फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को लेकर है। दोनों ही एक्स मेन सीरीज के पात्र हैं। यहां निर्देशन शॉन लेवी ने एक्स मैन सीरीज की आखिरी फिल्म ‘लोगन’ से वूल्वरिन ( ह्यू जैकमैन) को लिया है। और 'डेडपूल' से रयान रेनॉल्ड्स को।
Emraan Hashmi: इमरान हाशमी बोले- ऑन स्क्रीन किस करना कभी बुरा नहीं लगा, यह मेरा काम है, पत्नी के साथ थी ये डील

इन किरदारों की हो सकती है एंट्री
सात साल बाद वूल्वरिन को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। इसके अलावा विलेन के रूप में कैसेंड्रा नोवा हैं, जो एक्स-मेन फिल्मों के सबसे अहम किरदार प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर की जुड़वां बहन है। अब जब बहन आ गई है तो दर्शक चार्ल्स को भी देखना चाहेंगे ही। 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के निर्माता कैविन फैगी कह चुके हैं कि इस कहानी में अभी और म्यूटेंट्स बाकी हैं। उम्मीद कर सकते हैं कि एमसीयू की अगली किसी फिल्म में चार्ल्स भी एंट्री मारे।
PIHD: इंसाफ-इंतकाम का इंतजाम कर 'फिर आई हसीन दिलरुबा', ट्रेलर में दिखी तापसी-विक्रांत और सनी की दास्तान-ए-इश्क
विज्ञापन

एक्स मेन के इन किरदारों को देखना चाहेंगे दर्शक
एक्स मेन का किरदार है- अरमांडो मुनोज, जिन्हें उनके कोडनाम डार्विन के नाम से भी जाना जाता है। केन्याई एक्टर ईडी गैदेजी ने वर्ष 2011 में 'एक्स-मेन: फर्स्ट क्लास' में यह किरदार अदा किया था। इसे दर्शक देखना चाहेंगे। दूसरा किरदार है स्टोर्म (Storm), जो कि सुपरहीरो है। यह एक्स मेन सीरीज के सबसे अहम किरदारों में से एक है। अमेरिकी एक्ट्रेस हैल बेरी ने इस म्यूटेंट किरदार को अदा किया है। इसके अलावा सैक्लोप्स (Cyclops) भी एक्स मेन सीरीज के फाउंडिंग सदस्यों में से है। इस सुपरहीरो कैरेक्टर को एक्स मेन सीरीज में सबसे लंबे समय तक रहने वाले लीडर सदस्य के रूप में भी जाना जाता है। दर्शक एमसीयू में इस किरदार को भी देखना चाहें। इसके अलावा गैम्बिट (Gambit), सुपरहीरो जग्गरनोट, एपोकलिप्स और जेमी मैडरॉक्स जैसे एक्स मेन सीरीज के किरदारों को भी दर्शक एमसीयू में देखना चाहेंगे। 
Janhvi Kapoor: बड़ी कमर्शियल फिल्में नहीं करतीं जान्हवी कपूर, क्योंकि वे आसान होती हैं, बताई वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें