'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर को फिल्म के निर्माताओं ने जारी कर दिया। इस फिल्म के पहले भाग के लिए अकादमी पुरस्कार जीत चुके वॉकिन फीनिक्स फिल्म में एक बार फिर से अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। साथ ही, फिल्म में लेडी गागा भी हैं, जो उनकी प्रेमिका के रूप में दिखेंगी। फिल्म में खलनायक यानी जोकर और उसकी प्रेमिका की विकृत मानसिकता को गहराई से दिखाने की कोशिश की गई है।