फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DC Movies: डीसी यूनिवर्स की मूवीज पर जेम्स गन ने दिया बड़ा अपडेट, साझा की अगली सुपरमैन फिल्म से जुड़ी जानकारी

Tue, 23 Jan 2024 11:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

थ्रेड्स पर बातचीत के दौरान उन्होने पुष्टि की कि अब्राम्स की सुपरमैन एल्सेवर्ल्ड फिल्म अब भी विकास के चरण में है। साल 2021 में यह बताया गया था कि अब्राम्स ता-नेहीसी कोट्स के साथ सुपरमैन रीबूट का निर्माण और साथ ही, इसका लेखन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
जेम्स गन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीसी स्टूडियोज के सह-प्रमुख जेम्स गन ने इस बैनर तले बनने जा रही कई फिल्मों को लेकर बड़ा अपडेट फैंस के साथ साझा किया है। हाल ही में थ्रेड्स पर प्रशंसकों के साथ एक बातचीत में उन्होंने उन्होंने जे जे अब्राम्स के सुपरमैन प्रोजेक्ट सहित डीसी यूनिवर्स को लेकर कई जानकारियां दीं। 

विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने अफवाहों का किया खंडन, चोट को लेकर अभिनेता ने दी सारी जानकारी

सुपरमैन पर साझा की जानकारी
थ्रेड्स पर बातचीत के दौरान उन्होने पुष्टि की कि अब्राम्स की सुपरमैन एल्सेवर्ल्ड फिल्म अब भी विकास के चरण में है। साल 2021 में यह बताया गया था कि अब्राम्स ता-नेहीसी कोट्स के साथ सुपरमैन रीबूट का निर्माण और साथ ही, इसका लेखन भी कर रहे थे। हालांकि, फिल्म का कोई कथानक सामने नहीं आया था, लेकिन यह बताया जा रहा है कि यह सुपरमैन एक दूसरे यूनिवर्स में मौजूद होगा न कि उसी ब्रह्मांड में जिसे गन सुपरमैन लेगेसी के लिए विकसित कर रहे हैं।

फैंस को दिए कई अपडेट
डेविड कोरेनस्वेट अगले मैन ऑफ स्टील बनने के लिए तैयार हैं। वहीं, राचेल ब्रोसनाहन को लूईस लेन के रूप में चुना गया है। एक प्रशंसक ने फिल्म निर्माता से पूछा कि क्या कोरेनस्वेट ने सुपरमैन की पोशाक में टेस्ट दिया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "हां, स्क्रीन टेस्ट करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पिछले (सुपरमैन) सूट में स्क्रीन टेस्ट किया गया था।' उन्होंने कहा कि हालांकि, डेविड को फिट होने में कठिनाई हुई, क्योंकि वे बहुत लंबे हैं। 
विज्ञापन

ओपन कॉस्टिंग कॉल पर कही यह बात
कई डीसी फिल्मों के विकास और जल्द ही निर्माण शुरू होने के साथ एक प्रशंसक ने उनमें से कुछ भूमिकाओं के लिए एक ओपन कास्टिंग कॉल रखने के बारे में पूछा। इस पर जवाब देते हुए गन ने ऐसा करने में आने वाली कठिनाइयों को फैंस के साथ साझा किया। उन्होंने थ्रेड्स पर पोस्ट किया, "मैंने ओपन कास्टिंग कॉल्स की हैं। वे कठिन होती हैं, क्योंकि हजारों लोग ऑडिशन देते हैं और उनमें से 0.1% से भी कम औसत अभिनेता जितने अच्छे होते हैं, लेकिन मैं इसे पूरी तरह से खारिज नहीं करूंगा। उदाहरण के लिए तब, जब शायद जब किसी बहुत विशिष्ट प्रकार के रोल के लिए ऑडिशन लिया जा रहा हो।"
Anupam Kher:'भक्ति का समंदर देखने को मिला', प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन करने छुपकर पहुंचे अनुपम खेर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें