जिस फेस्टिवल का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है उस फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 6 जुलाई को शुरू हुआ यह फेस्टिवल 17 जुलाई तक चलेगा। हर साल हॉलीवुड और बॉलीवुड के कई सितारे कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते हुए नजर आते हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में हर साल कोई न कोई एक कलाकार तो ऐसा होता ही है जिसका लुक खूब चर्चा में आता है और इस बार विदेशी सुपर मॉडल बेला हदीद का अनोखा फैशन चर्चा में आया है।
बेला हदीद के लुक ने किया ध्यान आकर्षित
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2021 के रेड कार्पेट पर जब सुपर मॉडल बेला हदीद उतरी तो उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। उनके लुक को हर कोई देखता ही रह गया। सोशल मीडिया पर भी उनके इस रिस्की लुक की चर्चा करते हुए लोग थक नहीं रहे हैं। बेला ने इस फिल्म फेस्टिवल में जोखिम भरे पहनावे के साथ रेड कार्पेट पर शिरकत की थी। 24 साल की सुपर मॉडल काले रंग की ड्रेस पहने नजर आईं। हालांकि उनकी ड्रेस नहीं बल्कि उनके नेकलेस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।