फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: 29 साल की ब्राजील एक्ट्रेस लुआना एंड्रेड की हुई मौत, लिपोसक्शन सर्जरी के दौरान पड़ा दिल का दौरा

Thu, 09 Nov 2023 07:57 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

29 वर्षीय अभिनेत्री और ब्राजीलियाई मॉडल लुआना एंड्रेड अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें लिपोसक्शन सर्जरी के दौरान 4 बार दिल का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन
लुआना एंड्रेड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

29 वर्षीय अभिनेत्री और ब्राजीलियाई मॉडल लुआना एंड्रेड अब इस दुनिया में नहीं रहीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें लिपोसक्शन सर्जरी के दौरान 4 बार दिल का दौरा पड़ा था। गौर करने वाली बात ये है कि एक्ट्रेस को दिल का दौरा अचानक पड़ा। बताया जा रहा है कि उन्हें सर्जरी के बीच ही हार्ट अटैक आया। 

सर्जरी के दौरान हुई मौत

विज्ञापन

साओ पाउलो की रहने वाली लुआना एंड्रेड लिपोसेक्शन सर्जरी करा रही थीं। लिपोसेक्शन एक कॉस्मेटिक सर्जरी है। एक्ट्रेस के निधन पर ब्राजीलियाई फुटबॉल खिलाड़ी नेमार ने दुख जाहिर किया है। इसके अलावा भी कई जानी-मानी हस्तियों ने एक्ट्रेस कि निधन पर शोक जाहिर किया है। रिपोर्ट्स की माने को लुआना एंड्रेड सैन लुइस अस्पताल में लिपोसेक्शन सर्जरी करा रही थीं। इसी कॉस्नेटिक सर्जरी के दौरान उन्हें दिल के दौरे पड़ना शुरू हुए, जिससे सर्जरी बीच में ही रोक दी गई। इसके बाद बाद सुबह तड़के उनकी मौत हो गई।

जानिए लिपोसेक्शन सर्जरी के बारे में
लिपोसेक्शन सर्जरी एक तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी होती है। इस सर्जरी के दौरान शरीर के किसी भी हिस्से का चर्बी को हटाया जाता है।आना एंड्रेड इस सर्जरी की मदद से अपने घुटने के पास की चर्बी को कम करवा रही थीं। लेकिन इस दौरान उन्हें चार बार कार्डियक अरेस्ट हुआ और वो चल बसीं। कॉस्टमेटिक सर्जरी कराने से पहले अपने मेडिकल स्थिति का पता जरूर कर लें और डॉक्टर से अच्छी तरह विचार विमर्श करके ही आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन


ऑपरेशन से पहले ठीक थीं एक्ट्रेस
इस दौरान सर्जन ने ये भी दावा किया कि सर्जरी से पहले हुई जांच में लुआना का स्वास्थ सही था। ऑपरेशन से पहले हर पहलू को मद्देनजर रखते हुए जांच की गई थी। इसके बाद भी ये हादसा हो गया और दुर्भाग्या से उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इस हफ्ते ये कंटेस्टेंट सलमान के शो को कह सकता है अलविदा, जनता से मिले उम्मीद से भी कम वोट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें