फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Mahara: बोल्ड सीन के दौरान इकठ्ठा हो गए थे ग्रामीण, भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा ने शेयर किया अनुभव

Wed, 11 Jan 2023 10:18 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्वेता महारा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा के स्टार दुनियाभर में आज धूम मचा रहे हैं। खेसारी लाल यादव से लेकर आम्रपाली दुबे तक इसके उदाहरण हैं। ऐसी ही एक स्टार हैं श्वेता महारा जो भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। जो भोजपुरी से लेकर हरियाणवी, राजस्थानी, उत्तराखंडी इंडस्ट्री में अपने जलवे बिखेर चुकी है।
विज्ञापन

2 of 4
श्वेता महारा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री श्वेता महारा खेसारी, पवन और रितेश पांडे जैसे कई सुपर स्टार्स के साथ काम कर रही हैं। इंडस्ट्री में एक्ट्रेस ने अपनी अलग पहचान बना ली है। ऐसे में उन्होंने फिल्मों के लिए शूट किए जाने वाले बेडरूम सीन से जुड़ा एक किस्सा मीडिया से बातचीत के दौर शेयर किया है। जब वह बेडरूम सीन शूट करने के दौरान काफी असहज महसूस कर रहीं थी।

यह भी पढ़ें: कल रिलीज होगा 'शहजादा' का ट्रेलर और राखी ने बॉयफ्रेंड आदिल से की शादी! पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन

3 of 4
श्वेता महारा - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता महारा से इंटरव्यू के दौरान सीन्स को शूट करने के दौरान होने वाली कठिनाइयों को लेकर सवाल पूछा गया जिस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा, 'मेरी कल्लू के साथ एक फिल्म है। जिसमें एक बेडरूम सीन के दौरान उन्होंने काफी असहज महसूस किया। उनके मुताबिक जब वह यह सीन शूट कर रही थीं तब बहुत सारे गांववालों की भीड़ शूटिंग की जगह पर इकट्ठा हो गई थी। शॉट चल ही रहा था और सभी वीडियो बनाने लग गए। ये देखकर श्वेता काफी नर्वस हो गईं। जिसके बाद उन्होंने सभी लोगों को वहां से जाने की अपील की और सिर्फ काम के लोगों को ही कमरे में रहने दिया था।

यह भी पढ़ें: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, जानें कौन हैं नाटू-नाटू के कंपोजर एमएम कीरावानी
विज्ञापन

4 of 4
श्वेता महारा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री श्वेता महारा बताती हैं कि, 'केवल बेड सीन्स ऐसे होते हैं, जिसे करने में थोड़ी दिक्कत होती है। बाकी के सभी सीन्स को हम लोग आराम से कर लेते हैं'। एक्ट्रेस ने इस दौरान ये भी बताया कि वो अरविंद अकेला कल्लू के साथ अच्छी दोस्ती है। उनके साथ फिल्म 'ससुरारी जिंदाबाद' की शूटिंग में नजर आने वाली हैं। तो वहीं म्यूजिक वीडियो भी कर चुकी हैं। तो वहीं अब जल्द ही उनकी ससुरारी जिंदाबाद रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ का पाकिस्तानी रूप देख बौखलाए पड़ोसी, ट्रोल कर बोले- आदाब, जनाब...बस बन गए PAK निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें