भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटी क्वीन आम्रपाली दुबे का आज यानी 11 जनवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। आम्रपाली की एक्टिंग और उनके डांस मूव्स के फैंस दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर भी अभिनेत्री की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस के एक-एक वीडियो पर लाखों करोड़ों व्यूज आते हैं। फोटोज हो या गानें फैंस उनकी आदाओं को देख कर कमेंट करते थकते नहीं हैं। तो चलिए जन्मदिन के इस खास मौके पर आपको आम्रपाली से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।