किम कार्दशियन और क्लो कार्दशियन, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का हिस्सा बनने के लिए बीते दिन 11 जुलाई को मुंबई पहुंचीं। वेन्यू पर दोनों का भव्य स्वागत हुआ। साथ ही किम और क्लो ने पैपराजी के कैमरों के लिए भी ढेरों पोज दिए। वहीं, अब कार्दशियन बहनों को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो स्टार बहनें अपने रियलिटी शो 'द कार्दशियन' के लिए इस वेडिंग को फिल्माने वाली हैं।
'द कार्दशियन' में दिखेगी अनंत-राधिका की वेडिंग की झलक
कथित तौर पर किम और क्लो अपने रियलिटी शो 'द कार्दशियन' के लिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को कैप्चर करेंगी। जानकारी तो यह भी है कि बहनें यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ग्लैम टीम लेकर आई हैं कि वे अपनी पूरी यात्रा के दौरान सर्वश्रेष्ठ दिखें। अपने हेयर स्टाइलिस्ट क्रिस एपलटन, मेकअप कलाकार और फिल्म निर्माता के साथ, किम कार्दशियन और क्लो कार्दशियन अपने शो के संभावित छठे सीजन के मुख्य आकर्षण के लिए अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भारत आने से लेकर भारत में रुकने तक की अपनी यात्रा को फिल्माएंगी।