फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Amos: हॉलीवुड एक्टर जॉन अमोस का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Wed, 02 Oct 2024 10:46 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड एक्टर जॉन अमोस का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। जॉन अमोस को अपने शो में एक दमदार अश्वेत मॉडल के रूप में किरदार निभाने के लिए प्रशंसकों का प्यार मिला।
विज्ञापन
जॉन अमोस - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjohnamos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड एक्टर जॉन अमोस का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। जॉन अमोस को 'गुड टाइम्स', 'रूट', 'मैरी टायलर मूर शो' जैसे शो में अपने किरदार से लोगों के बीच चर्चा में रहे। जॉन अमोस को अपने शो में एक दमदार अश्वेत मॉडल के रूप में किरदार निभाने के लिए प्रशंसकों का प्यार मिला। खबरों की मानें तो जॉन अमोस का निधन 21 अगस्त 2024 को हो गया था, जिसकी घोषणा उनके बेटे केली क्रिस्टोफर एमोस ने की थी, जिसका खुलासा आज तक नहीं किया गया।

Box Office Collection: पांच दिन में 200 करोड़ तक भी नहीं पहुंच सकी देवरा, स्त्री 2 की रफ्तार भी पड़ी धीमी

बेटे ने दी थी निधन की खबर
विज्ञापन

केली क्रिस्टोफर एमोस ने एक बयान में कहा, "मैं बहुत दुख के साथ आपको बता रहा हूं कि मेरे पिता का निधन हो गया है। वह बहुत दयालु स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका दिल भी सोने जैसा सुनहरा था। उन्हें पूरी दुनिया के लोग प्यार देते थे। कई प्रशंसक तो उन्हें पिता की तरह प्यार करते थे। उन्हें हमेशा उनके शो और फिल्मों से ही याद किया जाएगा। वह अपने काम से लोगों के बीच जिंदा रहेंगे। मेरे पिता ने एक अभिनेता की तरह जीवन भर काम किया है, जो कि उन्हें बहुत पसंद भी था। मेरे पिता मेरे सबसे अच्छे दोस्त और हीरो थे। आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद'।

Hit 3: नानी की फिल्म में हुई इस खूबसूरत अभिनेत्री की एंट्री! 'रॉकी भाई' के साथ पर्दे पर जम चुकी है जोड़ी

इन शो में नजर आ चुके हैं जॉन अमोस
अमोस ने इंडस्ट्री में लगभग 50 साल से ज्यादा समय तक काम किया। साल 1970 में जॉन एमोस ने द मैरी टायलर मूर शो में मौसम विज्ञानी गॉर्डी हॉवर्ड की भूमिका निभाई थी। उन्हें नॉर्मन लीयर-सीबीएस सिटकॉम गुड टाइम्स (1974-76) में जेम्स इवांस सीनियर की भूमिका मिली थी, जिसके लिए प्रशंसकों का प्यार उन्हें हमेशा मिलता रहा।

Ananya Panday: अनन्या के 'नेपो किड' होने पर बोले निर्देशक, 'आपको काम नहीं आता, तो कई फर्क नहीं कि आप कौन हैं'

एमी अवॉर्ड के लिए हुआ था जॉन का नामांकन
विज्ञापन

जॉन अमोस ने मिनी सीरीज रूट्स में कुंटा किन्टे की भूमिका निभाई, इस सीरीज के लिए जॉन को एमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। इस सीरीज में जॉन को अपने किरदार से और भी मजबूती मिली। गुड टाइम्स में अपने प्रदर्शन के कारण जॉन को अश्वेत किरदार के रूप में बहुत प्रसिद्धी हासिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें