फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Future Based Movies: भविष्य पर बनी ये फिल्में जरूर देखनी चाहिए, क्लाइमेक्स हिला देगा दिमाग

Tue, 23 Apr 2024 08:19 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भविष्य पर बनी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यहां भविष्य पर आधारित पांच धमाकेदार फिल्मों के बारे में जाने।
विज्ञापन
भविष्य पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भविष्य एक ऐसा विषय है, जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। लोग अपने भविष्य को लेकर जितना उत्सुक रहते हैं उतना ही इस बात को लेकर भी रहते हैं कि आने वाले समय में हमारी पृथ्वी का भविष्य क्या होगा? लोग जानना चाहते हैं कि हम तरक्की करेंगे या नष्ट हो जाएंगे। इसे लेकर तरह-तरह की कल्पनाएं भी की जाती हैं। इन्हीं कल्पनाओं को एक-दूसरे तक पहुंचाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का सहारा लिया। कुछ विज्ञान को आधार बनाकर कुछ कल्पनाओं को समेटकर भविष्य पर आधारित कई फिल्में बनाई गईं। आइए आज ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जानते हैं जो भविष्य पर आधारित हैं।
विज्ञापन

अवतार - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार

‘टाइटेनिक’ फिल्म बनाने वाले जेम्स कैमरून ने साल 2009 में एक फिल्म बनाई ‘अवतार’। यह फिल्म साइंस फिक्शन पर आधारित है। फिल्म की कहानी साल 2154 की है। यह फिल्म पृथ्वी से कुछ प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक ग्रह ‘पंडोरा’ पर इंसानों के पहुंचकर अतिक्रमण करने की कहानी दिखाता है। यह दिखाता है कि कैसे भविष्य में इंसान दूसरे ग्रहों पर भी जाकर अतिक्रमण करने लगेंगे। फिल्म में उन्नत विज्ञान को दिखाया गया है। विज्ञान इतना विकसित हो गया कि वह पंडोरा के जीव और इंसानों के डीएनए को मिलाकर एक नए जीव का निर्माण किया जा सकता है। फिल्म का दूसरा भाग भी आ चुका है।
लाल परी बन उर्फी, साड़ी में सादगी से फैंस के दिलों को धड़काती दिखीं हिना
 

आफ्टर अर्थ - फोटो : सोशल मीडिया
आफ्टर अर्थ

‘आफ्टर अर्थ’ एक अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म में दिखाया गया है कि दुनिया में ऐसे लोग हैं जो यहां रहने के लायक नही हैं। यह एक नई दुनिया में रहने चले गए। एक हजार साल बाद इनका मुकाबला एलियंस से होता है, जो इनके नए ग्रह पर कब्जा करना चाहते हैं।

द मार्शियन - फोटो : सोशल मीडिया
द मार्शियन

यह फिल्म मंगल ग्रह पर मानव द्वारा चलाए गए मिशन पर आधारित है। इसमें तब की कहानी दिखाई गई है जब इंसान मंगल ग्रह पर पहुंच जाता है। ऐसे ही एक अभियान में कुछ लोग अपने एक साथी को मरा हुआ समझकर मंगल ग्रह पर छोड़ देते हैं। बेहोश यात्री को जब होश आता है तब वह, वहां जीवित रहने के लिए संघर्ष करना शुरू करता है। यह एक रोमांचकारी कहानी है।

स्टार वार्स: द फोर्स अवेकेन - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार वार्स: द फोर्स एवेकेन

यह फिल्म भी पूरी तरह से भविष्य पर आधारित है। अंतरिक्ष में एक गैलेक्टिक अंपायर का तानाशाह वहां पर लोगों को मार रहा है। यह अंतरिक्ष के लोंगों के संघर्ष की कहानी दर्शाता है।
विज्ञापन

ब्लेड रनर 2049 - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लेड रनर 2049

यह फिल्म साल 2017 में आई थी। फिल्म में साल 2049 की कहानी दिखाई गई है। 2049 तक इंसानों की क्लोनिंग हो चुकी है। यह क्लोन गुलामों के तौर पर काम करते हैं। यह फिल्म विज्ञान की उन्नत तकनीक को दर्शाती है। फिल्म का क्लाइमेक्स आपका दिमाग हिलाकर रख देगा।
Welcome to the Jungle: भव्य तरीके से शूट होगा वेलकम टू जंगल का गाना, 30 सितारों के साथ 500 डांसर्स आएंगे नजर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें