फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Halle Berry: ऑस्कर अवॉर्ड से खुश नहीं हैं हॉलीवुड अभिनेत्री हैली बेरी, खुलकर बताई इसकी वजह

Thu, 12 Sep 2024 03:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री हैली बेरी ऑस्कर अवॉर्ड पाने वाली पहली अश्वेत महिला हैं। हालांकि, इस अवॉर्ड को पाकर वे खुश नहीं हैं। उन्होंने इसकी वजह का खुलासा किया है। 
विज्ञापन
हैली बेरी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री और ऑस्कर विजेता हैली बेरी पहली अश्वेत महिला हैं, जिन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें साल 2002 में 'मॉन्सटर्स बॉल' के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उसके बाद से 22 वर्षों में अब तक किसी भी अश्वेत महिला को इस अवॉर्ड से सम्मानित नहीं किया गया है। इसके बाद भी हैली बेरी अपने 'ऑस्कर अवॉर्ड' से निराश हैं। हैली ने खुलकर इसका कारण भी बताया है, आइए जानते हैं।

विज्ञापन


मेरे बाद कोई भी अश्वेत महिला नहीं जीत पाई खिताब
मेरी क्लेयर के साथ एक इंटरव्यू के दौरान हैली बेरी ने कहा, 'मैं अभी भी हमेशा इस बात से निराश रहती हूं कि मेरे बाद कोई भी अश्वेत महिला अभिनेत्री ऑस्कर नहीं जीत पाई, मैं हर साल इस बात से दुखी होती हूं और यह निश्चित रूप से इसलिए नहीं है, क्योंकि कोई भी इसके योग्य नहीं था'। हैली बेरी ने कहा, मेरे लिए दिल टूटने का सबसे बड़ा कारण है कि ऑस्कर में और अधिक अश्वेत महिलाओं के लिए कभी दरवाजा नहीं खोला गया, जैसा कि उन्होंने अपने स्वीकृति भाषण के दौरान घोषित किया था।
Siddhant Chaturvedi: अनन्या के संघर्ष वाले बयान पर सिद्धांत ने फिर दी सफाई, बोले- अपने दम पर खड़े होना पड़ेगा
विज्ञापन


दूसरों को मुझसे पहले वहां पहुंच जाना चाहिए था
हैली ने कहा, 'मैं यह मानना चाहती थी कि यह मुझसे कहीं ज्यादा बड़ा था, इसलिए मुझे पता था कि दूसरों को मुझसे पहले वहां पहुंच जाना चाहिए था और वे नहीं पहुंच पाए...सिर्फ इसलिए कि मैंने कोई पुरस्कार जीता है, इसका मतलब यह नहीं है कि अगले दिन जादुई तरीके से मेरे लिए जगह बन गई। मैं बस बिना किसी रास्ते के भी रास्ता बनाने की कोशिश कर रही थी'।
विज्ञापन

Hollywood Movies: इन फिल्मों में दिखी अमेरिका के राष्ट्रपति की कहानी, दर्शकों को मिली खास जानकारी

इन फिल्मों को मिलना चाहिए था ऑस्कर
हैली ने कहा कि एंड्रा डे की 'द यूनाइटेड स्टेट्स वर्सेस बिली हॉलिडे' में और वियोला डेविस की 'मा रेनीज ब्लैक बॉटम' को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। वहीं, कुछ साल पहले वैरायटी से बात करते हुए उन्होंने 'हैरियट' में सिंथिया एरिवो और 'लविंग' में रूथ नेगा के अभिनय को भी अश्वेत महिलाओं को ऑस्कर दिए जाने के काबिल बताया था। बता दें बेरी ने हाल ही में नेटफ्लिक्स की 'द यूनियन' में मार्क व्हाल्बर्ग के साथ अभिनय किया है। यह फिल्म अब स्ट्रीमिंग पर है। साथ ही वह 20 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली हॉरर फिल्म 'नेवर लेट गो' में बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें