फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRK Kajol: काजोल ने बचाई थी शाहरुख खान की जान, दिलवाले गाने की शूटिंग के दौरान किंग के साथ हुआ था हादसा

Thu, 12 Sep 2024 01:59 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान और काजोल दोनों अच्छे सह-कलाकार होने के साथ ही अच्छे दोस्त भी हैं। फिल्म दिलवाले के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ था, जिसमें काजोल ने शाहरुख की जान बचाई थी।   
 
विज्ञापन
शाहरुख खान और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और काजोल ने कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। काजोल और शाहरुख की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लगातार दर्शकों को आकर्षित करती आई है। इन दिनों की कमाल की केमेस्ट्री साल 2015 की फिल्म दिलवाले में नजर आई थी, जिसमें शाहरुख और काजोल को कई सालों बाद एक साथ देखकर प्रशंसक बेहद खुश हुए थे। लेकिन क्या आपको यह पता है कि इस फिल्म के दौरान काजोल ने शाहरुख की जान बचाई थी।
विज्ञापन


काजोल ने बचाई थी शाहरुख की जान
साल 2015 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म दिलवाले में शाहरुख और काजोल की जोड़ी कई सालों बाद साथ में नजर आई थी। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन ने भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के गेरुआ गाने की मेकिंग के दौरान एक ऐसी घटना हुई थी जिसमें काजोल ने शाहरुख खान को झरने से गिरने से बचाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने काजोल का आभार व्यक्त किया था। वहीं काजोल ने कहा था, " अगर मैंने आपको (शाहरुख) सही समय पर नहीं पकड़ा होता तो आप झरने से बच नहीं पाते।" जिस पर शाहरुख ने कहा, "मेरी जान बचाने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।" काजोल ने आगे कहा, "अब आप (किंग खान) मुझ पर एहसानमंद हो।" शाहरुख खान ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, "मैं तुम्हारा एहसानमंद हूं। मेरी जिंदगी अब तुम्हारे नाम हो चुकी है। (मेरी जिंदगी अब तुम्हारी है।)"

रोहित शेट्टी की इस फिल्म के लिए गेरुआ गीत प्रीतम द्वारा रचित है, जबकि अरिजीत सिंह और अंतरा मित्रा ने इसे गाया है। शाहरुख, काजोल, वरुण और कृति के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, मुकेश तिवारी, वरुण शर्मा, बोमन ईरानी, विनोद खन्ना, कबीर बेदी और जॉनी लीवर शामिल हैं। बता दें फिल्म दिलवाले की कहानी फरहाद सामजी, युनुस सजावल और साजिद ने लिखी थी। काम की बात करें तो सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की अगली फिल्म किंग में सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Munjya: अभय वर्मा ने शरवरी वाघ के साथ कीं शानदार तस्वीरें साझा, बोले- मुंजा अभिनेत्री उनकी तानी पार्टनर हैं

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें