फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hina Kha: कैंसर से जंग के बीच फिर रैंप पर उतरीं हिना खान, मनीष मल्होत्रा को किया इस अंदाज में धन्यवाद

Wed, 02 Oct 2024 12:28 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री हिना खान स्टेज 3 के कैंसर से जंग लड़ रही हैं। कैंसर से जूझने के बाद भी हिना अपने काम को लेकर कहीं पीछे नहीं हो रही हैं। हिना ने मनीष मल्होत्रा के समारोह में रैंप पर उतरकर अपनी मुस्कान से प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
हिना खान मनीष मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं। अभिनेत्री स्टेज 3 पर हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस बीमारी से डटकर जंग लड़ते हुए हिना कम नहीं पड़ीं। उन्हें हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के इवेंट में रैंप वॉक करते देखा गया। हिना खान इस दौरान चेहरे पर मुस्कान रखकर पूरी एनर्जी के साथ रैंप पर उतरीं। मनीष मल्होत्रा का ये शो साहस, सेवाओं और विरासत का जश्न मनाने के लिए आयोजित हुआ।
विज्ञापन

मनीष मल्होत्रा-हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम @realhinakhan
पारंपरिक सूट में नजर आईं हिना खान
अभिनेत्री हिना ने इवेंट में हल्के गुलाबी कलर का सूट पहना था। इस सूट में गोल्डन कलर से डिटेलिंग की गई थी। इस रैंप वॉक शो को लेकर हिना खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि वह इस शो में शामिल होने को लेकर बहुत ही उत्साहित रहीं। हिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शो की तस्वीरें भी शेयर की हैं। फोटो में वह मनीष मल्होत्रा के साथ मुस्कान के साथ फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर हिना ने लिखा है- बीती रात के बारे में..बैकस्टेज...मनीष धन्यवाद...मुझे और भी मजबूत महसूस हुआ। रैंप वॉक के दौरान हिना के चेहरे पर मुस्कान है, वह खुश हैं और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Tumbbad 2: सोहम शाह ने निर्देशक राही अनिल बर्वे के साथ मतभेद से किया इनकार, 'तुम्बाड़ 2' पर साझा किया अपडेट

विज्ञापन

हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan
दुल्हन बन रैंप पर उतरीं थीं हिना खान
इससे पहले एक इवेंट में हिना को दुल्हन के रूप में लाल जोड़ा पहनकर रैंप वॉक करते देखा गया था। इस दौरान हिना बहुत ही सुंदर लग रही थीं। हिना कैंसर से जंग लड़ते हुए भी अपने काम को लेकर कहीं कम नहीं पड़ रही हैं। हिना दुल्हन के रूप में रैंप वॉक करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। हिना आज यानी 2 अक्तूबर को अपना जन्मदिन भी मना रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें