फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Richa Chadha: 'हीरामंडी' के लिए ऋचा ने मीना कुमारी के इस किरदार से ली प्रेरणा, भंसाली ने दिया था सुझाव

Tue, 16 Apr 2024 03:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके संजय लीला भंसाली अब 'हीरामंडी' सीरीज के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इसमें ऋचा चड्ढा भी हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने किरदार पर बात की।
विज्ञापन
ऋचा चड्ढा, मीना कुमारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा जल्द ही संजय लीला भंसाली की बहु प्रतीक्षित सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आएंगी। यह सीरीज अगले महीने ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इसमें ऋचा चड्ढा समेत छह अदाकाराएं अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में ऋचा ने सीरीज में अपने किरदार को लेकर बात की और कहा कि अपने किरदार के लिए उन्होंने अपने दौर की दिग्गज अदाकारा मीना कुमारी से प्रेरणा ली।

विज्ञापन


भंसाली ने सुझाया था फिल्म का नाम
'हीरामंडी' में ऋचा चड्ढा लज्जो का रोल अदा कर रही हैं, जो कि एक वेश्या है। अपने किरदार को लेकर ऋचा ने एक दिलचस्प खुलासा करते हुए कहा है इस किरदार के लिए उन्होंने मीना कुमारी से प्रेरणा ली। इसकी सलाह उन्हें और किसी ने नहीं, बल्कि खुद संजय लीला भंसाली ने ही दी थी। 
Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ का टीजर देख ‘गदर 2’ के निर्देशक हुए फैन, बोले- बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा देगी फिल्म
विज्ञापन


मीना कुमारी से सीखीं बारीकियां!
ऋचा चड्ढा ने कहा, 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में लज्जो के किरदार के लिए भंसाली ने सुझाव दिया कि वह मीना कुमारी की फिल्म 'पाकीजा' के साहिबजान के किरदार को गौर से देखें। अभिनेत्री ने आगे कहा कि इस किदार को उन्होंने बहुत ध्यान से देखा। कई बारीकियां सीखीं। अपने अनुभव के बारे में बताते हुए ऋचा ने आगे कहा, 'हीरामंडी की शूटिंग से पहले 'पाकीजा' में दिग्गज अभिनेत्री के किरदार से सीखना वाकई एक समृद्ध करने वाला अनुभव था'। 
विज्ञापन

Vettaiyan: क्या 'वेट्टैयन' में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं राणा दग्गुबाती? सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा!

इस दिन इस ओटीटी पर होगी रिलीज
अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए ऋचा ने कहा, 'फिल्म 'पाकीजा' में मीना कुमारी के किरदार में एक खास ट्रेजडी और जटिलता है। यही चीज 'हीरामंडी' में मेरे किरदार लज्जो के साथ भी है। मैंने मीना जी के काम पर अच्छे से स्टडी की। उनकी आवाज और उच्चारण पर काम किया। यह इस तरह रहा कि कभी-कभी मैं उनकी नकल करने की हद तक चली गई'। बात करें 'हीरामंडी' की तो यह 1 मई 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी में पुलिस का बड़ा खुलासा, अपराधियों ने तीन बार की थी रेकी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें