फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vettaiyan: क्या 'वेट्टैयन' में विलेन का किरदार निभाने वाले हैं राणा दग्गुबाती? सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा!

Tue, 16 Apr 2024 02:36 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर इस फिल्म में अभिनेता राणा दग्गुबाती के किरदार को लेकर काफी चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि राणा दग्गुबाती विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। 
विज्ञापन
रजनीकांत और राणा दग्गुबाती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म 'वेट्टैयन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसी बीच फिल्म को लेकर एक अफवाह सोशल मीडिया पर फैल रही है।  इस अफवाह से ही दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चल रही है यह चर्चा
सोशल मीडिया पर इस फिल्म में अभिनेता राणा दग्गुबाती के किरदार को लेकर काफी चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि राणा दग्गुबाती विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे। उनका किरदार बेहद खतरनाक होने वाला है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

क्या है फिल्म की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। इसका निर्देशन टीजे ग्नानवेल कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा फहद फासिल, दुशारा विजयन, रितिका सिंह और मंजू वारियर भी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। 'वेट्टैयन' में जाने-माने संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की धुनें भी सुनने को मिलेगी। 
विज्ञापन


Amar Singh Chamkila: आधी रात में इस गाने के लिए एआर रहमान ने इरशाद को बिठाए रखा, बाहर जाने से कर दिया था मना
विज्ञापन


फिर साथ दिखेंगे रजनी और अमिताभ
इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से रजनीकांत और अमिताभ बच्चन एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले दोनों को साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'हम' में देखा गया था। मेकर्स ने कुछ दिन पहले ही फिल्म का एक नया पोस्टर साझा किया था। इसके साथ बताया गया था कि फिल्म 'वेट्टैयन' अक्तूबर 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Vikas Divyakirti: विकास दिव्यकीर्ति ने 'एनिमल' को बताया बदतमीज फिल्म, जूता चाटने वाले सीन के बारे में कहा यह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें