अभिनेता इंद्रेश मलिक बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहे हैं। वे नेटफ्लिक्स के बहुचर्चित शो 'हीरामंडी' में अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता अपने निर्देशक संजय लीला भंसाली के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'बतौर निर्देशक वे परफेक्शनिस्ट हैं।
अभिनेता इंद्रेश मलिक इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वे संजय लीला भंसाली के शो 'हीरामंडी' में अहम भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। दर्शकों को इस शो में उनका किरदार काफी पंसद आ रहा है। 'हीरामंडी' में वे एक ट्रांसजेंडर के किरदार में दिख रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे निर्देशक संजय लीला भंसाली के बारे में खुलकर बातें करते दिखे।
विज्ञापन
संजय हैं परफेक्शनिस्ट
अभिनेता इंद्रेश मलिक बॉलीवुड में धीरे-धीरे अपनी जगह बना रहे हैं। वे नेटफ्लिक्स के बहुचर्चित शो 'हीरामंडी' में अहम भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता अपने निर्देशक संजय लीला भंसाली के बारे में बात करते हुए कहते हैं, 'बतौर निर्देशक वे परफेक्शनिस्ट हैं। वे जानते हैं कि आप से आपका बेस्ट काम कैसे लिया जा सकता है। अगर परफेक्शनिस्ट के आगे भी कोई टैग है तो मैं उन्हें उस टैग से नवाजना चाहूंगा'।
संजय लीला भंसाली सपने में आते हैं
इंद्रेश मलिक अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मैंने संजय लीला भंसाली के साथ 'हीरामंडी' से पहले 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी काम किया है। मैं आपको एक मजेदार बात बताता हूं 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग के दौरान वे मेरे सपनों में आते थे। इतना ही नहीं वे मेरे गले को दबाते थे। मैंने उन्हें इस सपने के बारे में बताया भी था। दरअसल वे चाहते थे कि मैं अपने संवाद अदायगी पर काम करूं और मैं उनसे काफी डरा हुआ था'।
कई बार हमारी बहस भी हुई
इंद्रेश मलिक खुद को संजय लीला भंसाली का फैन मानते हैं। वे कहते हैं, 'मेरे लिए यह काफी कठिन है कि मैं किसी निर्देशक के साथ काम करूं और उनके काम करने के तरीके से इस कदर कायल भी होता रहूं। संजय लीला भंसाली के साथ मैं ऐसा ही महसूस करता हूं। मैंने शूटिंग के दौरान उनसे काफी सवाल-जवाब भी किया था। मेरी उनसे काफी बहस भी हुई और यह सब हम किरदार को और बेहतर बनाने के लिए करते थे'।