सलमान खान ने अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सलमान खान को फिल्म 'मैंने प्यार किया' से पहचान मिली। 1989 में आई सूरज बड़जात्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। इस फिल्म ने सलमान खान और भाग्यश्री को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए इसका नाम कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार है। हाल ही में सलमान के द्वारा लिखा हुआ एक खत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह खत सलमान ने किसी खास के लिए लिखा था।
मैंने प्यार किया के दौरान लिखा था खत
सलमान खान की हैंडराइटिंग में लिखा हुआ यह खास खत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह खत सलमान खान ने अपने एक खास फैन के लिए लिखा था। 29 दिसंबर 1989 को फिल्म 'मैंने प्यार किया' रिलीज हुई थी। फिल्म 'मैंने प्यार किया' की रिलीज के चार महीने बाद सलमान ने यह खत 1990 में अपने फैन के लिए खुद लिखा था, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सलमान खान का लिखा हुआ खत
सलमान खान ने इस खत में लिखा, ''मैं एक छोटी सी बात बताना चाहता हूं कि आप लोग मेरे बारे में जानें। सबसे पहले, मुझे अपनाने और मेरे प्रशंसक होने के लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूं।'' इसके अलाावा सलमान ने लिखा, ''मैं लगातार अच्छी स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं, क्योंकि मुझे पता है कि मैं जो भी फिल्म फाइनल करूंगा उसको फिल्म 'मैंने प्यार किया' से जरूर जोड़ा जाएगा। जो भी मैं आगे करूंगा उसमें मैं अपना 100 प्रतिशत दूंगा।''
आगे इस खत में सलमान ने लिखा, ''मैं तुमसे प्यार करता हूं और उम्मीद हैं कि तुम भी मुझसे यूं ही प्यार करते रहोगे क्योंकि जिस दिन तुम मुझसे प्यार करना बंद करोगे, उस दिन से तुम सभी मेरी फिल्में नहीं देख पाओंगे और वह दिन मेरे करियर का अंत होगा।'' मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, क्योंकि तुम्हें पहले से ही सब पता है। आगे सलमान ने लिखा, ''लोग कहते हैं कि मैंने कर दिखाया लेकिन मुझे नहीं लगता। मुझे अभी और काम करना है, लेकिन मुझे एक चीज पता है कि मुझे तुमने अपना लिया है।''
Aranmanai 4: 'अरनमनई 4' में तमन्ना के अभिनय के मुरीद हुए विजय वर्मा, रूमर्ड गर्लफ्रेंड की तारीफों के बांधे पुल