फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका-निक ने बेटी मालती के साथ बिताया वक्त, तस्वीर साझा कर अभिनेत्री ने लुटाया प्यार

Sat, 11 May 2024 01:29 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

प्रियंका और निक जोनस काफी मशहूर कपल हैं। दोनों अक्सर व्यस्तता के बीच अपनी बेटी के साथ वक्त गुजारते देखे जाते हैं। हाल में ही प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है। इस पर उनके फैंस काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
प्रियंका-निक-मालती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपने काम को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद दोनों अपने बेटी मालती के साथ वक्त बिताने का समय निकाल लेते हैं। हाल में ही प्रियंका ने तीनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। फैंस इस तस्वीर को देखकर काफी खुश हैं और लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन


कैजुअल अवतार में दिखीं प्रियंका
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपनी बेटी को कंधो पर उठाए नजर आ रही हैं। उनके बगल में ही निक जोनस भी खड़े नजर आ रहे हैं। निक प्यार भरी निगाहों से अपनी पत्नी और बेटी को देख रहे हैं। इस तस्वीर में प्रियंका अपने कैजुअल अवतार में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने काले रंग की पैंट, डेनिम जैकेट और सर पर बेज रंग की टोपी पहनी है। इस तस्वीर में उनकी बेटी मालती उनकी टोपी को निकालने का प्रयास करती नजर आ रही है। वहीं, निक पूरे काले लिबास में काफी स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। वहीं, तस्वीर के बैकग्रांउड में हरियाली नजर आ रही है। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मेरे एंजेल्स'।

पति की तारीफ में साझा किया था पोस्ट
हाल में ही निक जोनस की अगली फिल्म 'पावर बैलड' की घोषणा हुई थी। प्रियंका चोपड़ा ने इसे लेकर एक पोस्ट भी साझा की थी। उन्होंने लिखा था, 'पति की तारीफ में की गई पोस्ट, जैसे ही मैंने एक काम खत्म किया, उन्होंने शुरु कर दिया। यूनिवर्स हमें लय में रखता है। फिर से जुड़ने के लिए खुश हूं, उन्होंने 'पावर बैलड' की शूटिंग शुरू कर दी है। शूट के पहले दिन की बधाई, बेबी। कोई भी आपके जितना मेहनती नहीं है। ये बहुत बेहतरीन होने वाला है।'

Genelia Reviews Srikanth: 'श्रीकांत' पर आया जेनेलिया का दिल, लगाई तारीफों की झड़ी, फिल्म की टीम को दी बधाई

'हेड ऑफ स्टेट' में आएंगी नजर

विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' में नजर आने वाली हैं। इसके लिए बीते कुछ समय से वह फ्रांस में शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में उनके साथ जॉन सीना, इदरीस एल्बा, जैक क्वैड जैसे सितारे भी काम कर रहे हैं। 

किताब के नाम पर बवाल: करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें