सोशल मीडिया पर सितारों को अक्सर ट्रोल किया जाता है। कभी उनकी फिल्मों को लेकर तो कभी जीवनशैली को लेकर। हाल ही में अभिनेता हर्षवर्धन कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन उन्होंने इसका तगड़ा जवाब भी दिया।
सोशल मीडिया पर अक्सर सितारे ट्रोल्स के निशाने पर रहते हैं। आए दिन बॉलिवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों की ट्रोलिंग से जुड़ी खबरें सुर्खियां बटोरती हैं। ताजा मामले में ट्रोल्स ने हर्षवर्धन कपूर को शिकार बनाया है। उनके एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'एक अच्छी फिल्म करो, कब तक आप अपने पापा के पैसे से जूते खरीदोगे'? इसके बाद हर्षवर्धन कपूर ने भी ट्रोल करने वालों को तगड़ा जवाब दिया ।
विज्ञापन
हर्षवर्धन ने दिया ट्रोल को मुंहतोड़ जवाब
हर्षवर्धन अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को आड़े हाथ लेते रहते हैं । वह अन्य सितारों की तरह ट्रोलर्स को नजरअंदाज नहीं करते । हाल हीं में एक ट्रोल ने उनकी अभिनय क्षमता, फिल्मों के चयन को लेकर आलोचना करते हुए कहा कि वह अपने पिता अनिल कपूर के पैसे से जूते खरीदते हैं। दरअसल हर्षवर्धन कपूर ने मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल टीम को लेकर एक आलोचनात्मक पोस्ट अपने एक्स अकांउट ( पूर्व में ट्विटर ) पर किया था। इस पर एक ट्रोल ने कमेंट किया, 'एक अच्छी फिल्म कर लो, कब तक पापा के पैसे से जूते खरीदोगे?' इस पर हर्षवर्धन ने जवाब दिया, 'मैं तुम्हारी फिल्में कहां देख सकता हूं ? तुमने कितनी फिल्में की हैं ? मैनें तो रे,थार,भावेश जोशी, ए.के. वर्सेज ए.के. और मिर्जया की हैं, तुम कौन हो?.. एक हारा हुआ व्यक्ति'!
Salman Khan: घर पर गोलीबारी के बीच दुबई रवाना हुए भाईजान! कड़ी सुरक्षा के साथ करेंगे अपना फिटनेस ब्रांड लॉन्च
विज्ञापन
डेविड बेकहम के साथ वाली तस्वीर पर भी हुए थे ट्रोल
ये पहला ऐसा मौका नही है, जब हर्षवर्धन ने किसी ट्रोलर को आड़े हाथ लिया है। पिछले साल भी जब मशहूर फुटबॉल खिलाड़ी डेवड बेकहम ने उनके घर का दौरा किया था और हर्षवर्धन ने उनके साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, तब भी ट्रोलर के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हुई थी। तब ट्रोल ने उनके पोस्ट पर तंज कसते हुए कमेंट किया था, 'क्या उसने ये नहीं पूछा कि तू है कौन ?' जिस पर जवाब देते हुए हर्ष ने लिखा था, भाई वो मेरे घर पर आया.. तू कौन है ?'
आखिरी बार फिल्म थार में आए थे नजर
हर्षवर्धन कपूर एक प्रतिभावान अभिनेता हैं, जिन्हें 'मिर्जया' और 'भावेश जोशी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हालांकि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कामयाबी तो हासिल नही की, लेकिन दर्शकों से इन्हें प्यार जरूर मिला। वह सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर के बेटे और अभिनेत्री सोनम कपूर के भाई हैं।
Vidya Balan Truth: अंधविश्वासी निर्देशक के बारे में विद्या बालन का खुलासा, अभिनेत्री को बताया था बदकिस्मत