फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamie Lee Curtis: मार्वल की आलोचना के लिए जेमी ली कर्टिस ने मांगी माफी, कहा- मैंने कैविन फैगी से संपर्क किया

Fri, 02 Aug 2024 09:10 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पर्सी जैक्सन और ओलंपियन स्टार वॉकर स्कोबेल ने पांच का गलत अनुमान लगाया। वहीं एमा होर्वाथ ने संख्याओं को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए कहा, 'यह एक माध्यमिक चरण है।' 
विज्ञापन
जेमी ली कर्टिस - फोटो : इंस्टाग्राम@jamieleecurtis
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकन एक्ट्रेस और निर्माता जेमी ली कर्टिस ने अब सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में मार्वल को लेकर की गई अपनी टिप्पणियों के लिए खेद व्यक्त किया है। एमटीवी ने जब उनसे पूछा कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स किस चरण में है  तो कर्टिस ने बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत कहा, 'बुरा।' कर्टिस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि उन्होंने कैविन फैगी से भी संपर्क किया है।

विज्ञापन

कर्टिस ने पोस्ट साझा कर मांगी माफी

जेमी ली कर्टिस ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर कहा, 'मार्वल के बारे में मेरी टिप्पणियां काफी बेवकूफी भरी थीं और मैं इसे बेहतर करूंगी। मैंने कैविन फैगी से संपर्क किया है और अब मैं उस प्रतिस्पर्धा के सैंडबॉक्स में नहीं खेलूंगी, जिसे हम इंटरनेट कहते हैं। साथ ही अब न ही मैं टॉयलेट पेपर के प्रचार या गेम प्ले में शामिल होउंगी, जो क्लिक के लिए डिजाइन किया गया है न कि कंटेंट या बातचीत के लिए।'


डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस का बनाया था मजाक

उनकी ये एमसीयू टिप्पणी पहले की टिप्पणियों के बाद आई है, जिसमें उन्होंने डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस का मजाक उड़ाया था। उन्होंने इसकी उन्होंने अपनी फिल्म, ऑस्कर विजेता एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स से तुलना की थी। उन्होंने कहा, 'डॉक्टर स्ट्रेंज में डायनामाइट डिल्डो फाइट सीन के साथ-साथ बहुत ही एरियोटिक हॉटडॉग हैंड-मेटिंग डांस नहीं था। इसके विपरीत उनकी फिल्म में एक गहरी धड़कती हुई दिल और शानदार दृश्य, असाधारण प्रदर्शन और शानदार जानवरों जैसे लड़ाई के सीन हैं। इसकी लागत डॉक्टर स्ट्रेंज और/या किसी भी अन्य  मार्वल फिल्म के पूरे क्राफ्ट सर्विस बजट से कम है।'

विज्ञापन

2025 में होगी छठवें चरण की शुरुआत

कर्टिस और उनके बॉर्डरलैंड के को स्टार्स को एमसीयू चरण में एमटीवी द्वारा पूछे गए मार्वल ट्रिविया प्रश्न से प्रॉबलम थी। पर्सी जैक्सन और ओलंपियन स्टार वॉकर स्कोबेल ने पांच का गलत अनुमान लगाया। वहीं एमा होर्वाथ ने संख्याओं को पूरी तरह से नजरअंदाज करते हुए कहा, 'यह एक माध्यमिक चरण है।' जेम्स मैकएवॉय ने पांच का पहला अनुमान सही लगाया। क्रिश्चियन स्लेटर ने भी सही अनुमान लगाया कि एमसीयू अभी पांचवे चरण में है। फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स 2025 के मध्य में चरण छठवें की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन


Ulajh: 'उलझ' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे जान्हवी, अर्जुन और शनाया समेत कई सितारे, रेखा ने खींचा सबका ध्यान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें