फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyaarah Gyaarah Trailer: करण जौहर-गुनीत मोंगा की 'ग्यारह ग्यारह' का ट्रेलर जारी, सस्पेंस और एक्शन का दिखा दम

Wed, 24 Jul 2024 02:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण जौहर और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा साथ मिलकर वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' लेकर आ रहे हैं। यह अगले महीने जी5 पर रिलीज होगी। आज इसका ट्रेलर सामने आया है।
विज्ञापन
ग्यारह ग्यारह - फोटो : इंस्टाग्राम: @dharmaticent
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'ग्यारह ग्यारह' वेब सीरीज का जब से एलान हुआ है, दर्शकों के बीच इसकी चर्चा है। जी5 की ओरिजनल सीरीज का प्रीमियर जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होने वाला है। आज इसका ट्रेलर जारी किया गया है, जो सस्पेंस से भरपूर है।

विज्ञापन

गुत्थी सुलझाते दिखे राघव और कृतिका
इस सीरीज को करण जौहर और ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा साथ मिलकर बना रहे हैं। इस सीरीज में राघव जुयाल और धैर्य कारवा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, कृतिक कामरा सहित कई और कलाकार भी अहम रोल में हैं। इसमें राघव और कृतिका गुत्थी सुलझाते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी बार करण जौहर के साथ काम कर रहे राघव
इस सीरीज का निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है। इस सीरीज का प्रीमियर 9 अगस्त, 2024 से जी5 पर होगा। जी5 ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'ग्यारह ग्यारह' का ट्रेलर साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'क्या समय की चूक से अनसुलझे अपराधों का खुलासा हो सकता है?' राघव इस सीरीज के जरिए दूसरी बार करण जौहर के साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले राघव, करण जौहर की हाल ही में रिलीज हुई 'किल' में भी नजर आए हैं।
Mookuthi Amman 2: 'मूकुथी अम्मन' का बनेगा सीक्वल, देवी रूप में नजर आएंगी नयनतारा
विज्ञापन

पुलिस अफसरों की रोचक कहानी है सीरीज
'ग्यारह ग्यारह' दो अलग-अलग युगों के पुलिस अधिकारियों की एक रोचक कहानी है, जो एक रहस्यमय वॉकी-टॉकी से जुड़े हैं और अतीत और वर्तमान पर इसका प्रभाव पड़ता है। 1990 के दशक के वरिष्ठ जासूस शौर्य अंथवाल (धैर्य करवा) और एक युवा पुलिस अधिकारी युग आर्या (राघव जुयाल ) खुद को एक ऐसे संचार उपकरण से जुड़ा हुआ पाते हैं, जो रात 11:11 बजे 60 सेकंड के लिए सक्रिय होता है। इस सीरीज में गौतमी कपूर, हर्ष छाया, पूर्णेंदु भट्टाचार्या, मुक्ति मोहन, गौरव शर्मा भी हैं।
Rohit Shetty: महिला कॉप यूनिवर्स को लेकर रोहित शेट्टी का खुलासा, 'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण के किरदार..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें