दर्शक फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, उनका इंतजार अभी जल्द पूरे होने के आसार नहीं दिख रहे। लेकिन, इस बीच फरहान अपनी एक और फिल्म को लेकर जरूर चर्चा में हैं।
फरहान अख्तर ने बीते वर्ष एलान किया की उनकी 'डॉन' फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में होंगे। इसके बाद इस साल मार्च में व अपने कमबैक को लेकर खबरों में आए। फिर खबरें आईं करीब तीन साल के अंतराल के बाद अभिनेता-निर्माता फरहान फिर से अभिनय में लौट रहे हैं। आखिरी बार वे राकेश ओमप्रकाश मेहरा की वर्ष 2021 में आई फिल्म 'तूफान' में नजर आए थे।
विज्ञापन
जुलाई में शुरू होगी शूटिंग!
अब खबर आ रही हैं कि फरहान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी रजनीश घई के साथ हाथ मिलाने जा रही है। रजनीश घई ने आखिरी बार कंगना रणौत और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'धाकड़' का निर्देशन किया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू हो सकती है और 'डॉन 3' अगले साल रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान और रजनीश घई की यह फिल्म रेजांगला जंग पर आधारित हो सकती है, जो 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई थी।
Zeenat Aman: जानवरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को देख छलके जीनत अमान के आंसू, अपने को-एक्टर्स से की यह अपील
विज्ञापन
रेजांगला युद्ध पर होगी फिल्म की पृष्ठभूमि
रेजांगला 1962 के भारत-चीन संघर्ष के दौरान भारत के लिए वीरता के प्रतीक के रूप में चमका। यह जंग मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में चार्ली कंपनी 13 कुमाऊं के 120 भारतीय सैनिकों की गौरव गाथा कहती है। उन्होंने लगभग 5000 चीनी सैनिकों से लोहा लिया, जिसमें 1300 चीनी सैनिक मारे गए। वहीं, 110 भारतीय सैनिक शहीद हुए।
फरहान और रजनीश का साथ में दूसरा प्रोजेक्ट
सूत्रों का यह भी कहना है कि रजनीश घई पिछले काफी समय से इस फिल्म को बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी कहानी उनके बेहद करीब है, क्योंकि वह भी सेना की पृष्ठभूमि से हैं। रजनीश घई के पिता और भाई सशस्त्र बलों में सेवा दे चुके हैं। फरहान अख्तर और रजनीश घई का यह साथ में दूसरा प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले दोनों एक मोबाइल ब्रांड के विज्ञापन के लिए साथ काम कर चुके हैं।
Mr & Mrs Mahi: आईपीएल में मुंबई इंडियंस का उत्साह बढ़ाती दिखीं जान्हवी कपूर, मिसेज माही बन किया फिल्म का प्रचार