फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fardeen Khan: फरदीन खान ने साझा किया 'हीरामंडी' में भंसाली के साथ काम करने का अनुभव, बोले- खुशनसीब हूं

Thu, 02 May 2024 06:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता फरदीन खान लंबे ब्रेक के बाद फिर दर्शकों के बीच लौटे हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज 'हीरामंडी' में उन्होंने नवाब वली मोहम्मद का किरदार निभाया है। हाल ही में उन्होंने भंसाली के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।
विज्ञापन
फरदीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@fardeenfkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता फरदीन खान लंबे वक्त बाद अभिनय की दुनिया में नजर आए हैं। वे संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आए हैं, जो कल बुधवार 1 मई को रिलीज हुई है। फरदीन खान इससे पहले करीब 14 वर्ष तक ब्रेक पर रहे। उनकी आखिरी फिल्म 2010 में आई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी ओटीटी से शुरू की है। हाल ही में अभिनेता ने संजय लीला भंसाली के साथ काम करने का अनुभव साझा किया।

विज्ञापन


नहीं था इतना लंबा ब्रेक लेने का इरादा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फरदीन खान ने अभिनय से अपने लंबे ब्रेक के बारे में बात की। फ्री प्रेस जर्नल के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान फरदीन खान सिनेमा की दुनिया में वापसी पर बात की। उन्होंने कहा कि वापसी करने में उनका इतना लंबा वक्त लेने का कोई इरादा नहीं था। इन वर्षों में काफी कुछ बदल गया। दर्शक और फिल्म निर्माण का परिदृश्य बदल गया है। हालांकि, उनके पास 27-28 फिल्मों का अनुभव है और वह इसे अपने साथ रखते हैं।
Jolly LLB 3: मुस्कुराइए, क्योंकि 'जॉली एलएलबी 3' आने वाली है! शूटिंग शुरू, अक्षय ने साझा किया मजेदार वीडियो
विज्ञापन


बोले- सबको नहीं मिलते ऐसे मौके
अभिनेता ने आगे कहा कि 'हीरामंडी' में काम करते हुए उन्हें बहुत ज्यादा डर था। अभिनेता ने आगे कहा कि इस इंडस्ट्री सिर्फ एकमात्र चीज जो कायम रहती है, वह प्यार ही है। वे खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं, क्योंकि उन्हें हर तरफ से प्यार मिल रहा है। फरदीन खान का मानना है कि लोगों को कमबैक के लिए ऐसे मौके नहीं मिलते हैं। खासकर इतना लंबा ब्रेक लेने के बाद। इसके लिए उन्होंने संजय लीला भंसाली की तारीफ की। 
विज्ञापन

Lahore 1947: इस साल पर्दे पर दस्तक नहीं देगी सनी देओल की 'लाहौर 1947'! रिलीज की तारीख जान गदगद हो जाएंगे आप

भंसाली की इस बात के लिए की तारीफ
फरदीन खान के मुताबिक, संजय लीला भंसाली के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना एक ऐसा अहसास है, जिसे बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस पीरियड ड्रामा सीरीज का हिस्सा बनना अपने आप में एक चुनौती भी थी। लेकिन, उन्होंने स्टाइलिंग से करीब 60 फीसदी चुनौती पर काबू पा लिया। इसके साथ ही, किरदार के मूल सार को समझना भी आसान हो जाता है। फिर संजय लीला भंसाली उसे समझाने और मार्गदर्शन के लिए वहां मौजूद रहे। 
Vidhu Vinod Chopra: संजय की सादगी के कायल हैं विधु विनोद चोपड़ा, बोले- बिना स्क्रिप्ट पढ़े वे मुन्ना भाई...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें