फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fahadh Faasil: 'पुष्पा 2' के लिए फहद फासिल कर रहे हैं लगातार शूटिंग, अभिनेता ने बड़ी संख्या में दी हैं तारीखे

Sat, 28 Sep 2024 12:41 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फहद फासिल मलयालम फिल्मों के बड़े अभिनेता हैं। वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बड़ी संख्या में अपनी तारीखें दी हैं। 
विज्ञापन
फहाद फाजिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

फहद फासिल मलयालम फिल्मों का एक बड़ा नाम हैं। हालांकि, मौजूदा समय में पूरे देशभर में उनके फैंस हैं, जो उनकी फिल्मों की रिलीज का इंतजार करते हैं। फहद ने मलयालम फिल्मों के अलावा कुछ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म  'पुष्पा द राइज' भी एक ऐसी ही तेलुगु फिल्म है। इस एक्शन ड्रामा को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसका अगला भाग भी इस साल ही रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर अब नई जानकारियां सामने आई हैं। 

रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है शूटिंग
साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'पुष्पा' में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ फहद फासिल भी आखिरी 30 मिनटों के दौरान नजर आए थे। इस फिल्म के अगले भाग में उनके और अल्लू अर्जुन के बीच मजेदार टकराव देखने को मिलने वाला है। हालांकि, 'पुष्पा 2' के स्थगित होने की खबरें लगातार सामने आती रहीं। अब ये जानकारी सामने आ रही है कि पुष्पा 2 इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होने को तैयार है। हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में इसकी शूटिंग तेजी से चल रही है। 
विज्ञापन

मौनी को दिशा ने दी जन्मदिन की बधाई, बोलीं- इतनी खुशियां देने के लिए शुक्रिया
विज्ञापन

बड़ी संख्या में फहाद फासिल ने दी हैं तारीखें 
फहद फासिल इस फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। 123 तेलुगु डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फहाद इस फिल्म के लिए लगातार शूटिंग करने वाले हैं और उन्होंने इस फिल्म के लिए बड़ी संख्या में अपनी तारीखें दी हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि फहद ने कुछ समय पहले भी बड़ी संख्या में अपनी तारीखें दी थीं, लेकिन निर्माताओं ने इसका सही तरीके से उपयोग नहीं किया। इस दौरान फिल्म में देरी भी हुई। अब शूटिंग फिर से शुरू हो चुकी है, जिसके लिए फहद लगातार शूटिंग कर रहे हैं। 
Devara Part 1 Hindi Collection: ‘देवरा’ हिंदी से पूरी न हो सकीं उम्मीदें, ‘RRR’ के मुकाबले बस इतना रहा कलेक्शन
6 दिसंबर को रिलीज होगी 'पुष्पा 2' 
बताते चलें कि साल 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा 2' को सुकुमार ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहद फासिल, रश्मिका मंदाना, सुनील आदि कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी, जिसके बाद दर्शकों को इसके दूसरे भाग को लेकर काफी उम्मीदें हैं। इसके अगले भाग में भी मूल फिल्म के सभी कलाकार अपनी भूमिकाओं को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। 'पुष्पा 2' इस साल 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 
अपनी बेटी के साथ घूमते नजर आए बिपाशा-करण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें