फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: एल्विश यादव ने मैक्सटर्न की पिटाई के लिए मांगी माफी, कहा- सागर ने जिंदा जलाने की दी थी धमकी

Sat, 09 Mar 2024 04:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने उस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें वह एक अन्य यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर पर मैक्सटर्न के नाम से मशहूर सागर ठाकुर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद एल्विश पर कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। अब एल्विश ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


एल्विश ने वीडियो साझा कर दी सफाई
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव ने उस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें वह एक अन्य यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के कुछ घंटों बाद, बीबी ओटीटी 2 विजेता ने अपने हिंसक व्यवहार के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहानी का अपना पक्ष भी साझा किया और खुलासा किया कि उन्होंने मैक्सटर्न पर हमला क्यों किया।

मैक्सटर्न ने जिंदा जलाने का लगाया था आरोप
एल्विश ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर आरोप लगाया कि मैक्सटर्न ने उसे और उसके परिवार के सदस्यों को जिंदा जलाने की धमकी दी। एल्विश ने दावा किया कि उनके परिवार के खिलाफ इस तरह की हिंसक कमेंट से उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन




वीडियो साझा कर मांगी माफी
वीडियो में एल्विश को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "जो मार पिटाई मैंने कि उसके लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं...ज्यादा मार दिया, इतना नहीं करना चाहिए था।"एल्विश ने यह भी कहा कि झगड़े के बाद उन्होंने मैक्सटर्न को अपने घर पर बुलाया। उन्होंने कहा कि मैक्सटर्न उनसे मिलने के लिए सहमत हो गए, हालांकि, वह नहीं आए। एल्विश पर भी गुरुग्राम पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है। कथित तौर पर, पुलिस ने एल्विश के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें