रविवार को जो बाइडेन ने घोषणा की कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में फिर से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान से हटने के फैसले पर हॉलीवुड सितारों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेत्री, गायक और डायरेक्टर बारबरा स्ट्रीसैंड ने बाइडेन के समर्थन में एक पोस्ट लिखी। उन्होंने बाइडेन को एक ऐसा शख्स बताया, जिसने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। बारबरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जो बाइडेन की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
बाइडेन ने कमला हैरिस का किया समर्थन
बारबरा स्ट्रीसैंड ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'जो बाइडेन इतिहास में एक ऐसे शख्स के रूप में जाने जाएंगे जिन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। हमें उनके लोकतंत्र को कायम रखने के लिए आभारी होना चाहिए।' रविवार को जो बाइडेन ने घोषणा की कि वह डेमोक्रेटिक पार्टी और देश के सर्वोत्तम हित में फिर से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया है और डेमोक्रेट्स से रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को एक साथ आकर हराने का आह्वान किया है।
बाइडेन के काम के लिए जताया आभार
कॉमेडियन और टीवी होस्ट एलेन डीजेनरेस ने भी इस खबर पर प्रतिक्रिया दी और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं राष्ट्रपति बिडेन के हर काम के लिए उनकी आभारी हूं।' ऑस्कर विजेता और बिली इलिश के भाई और गीत-लेखन सहयोगी फिननेस ने राष्ट्रपति के साथ खड़े अपने परिवार की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'मैं आज एक ऐसे व्यक्ति को देख रहा हूं, जो लोगों को खुद से और अपने गौरव से पहले रखते हैं, और इसीलिए मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान है।'
डेमोक्रेट्स के बढ़ते दबाव के बाद बाइडेन ने की घोषणा
बता दें कि जो बाइडेन बुधवार को लास वेगास में प्रचार के दौरान कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद डेलावेयर में अपने घर पर अलग रह रहे हैं। 27 जून को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित बहस में उनके असंगत प्रदर्शन के बाद डेमोक्रेट्स के बढ़ते दबाव के बाद अगले राष्ट्रपति बनने ने दौड़ से हटने की उनकी घोषणा की है।