फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwayne-Dany: ड्वेन जॉनसन और डैनी गार्सिया की कंपनी सेवन बक्स ने की वॉल्ट डिज्नी से डील, साथ मिलकर करेंगे काम

Fri, 14 Jun 2024 09:36 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ड्वेन जॉनसन और डैनी गार्सिया की कंपनी सेवन बक्स प्रोडक्शंस ने वॉल्ट डिज्नी के साथ थिएटर रिलीज और स्ट्रीमिंग के लिए फिल्में विकसित करने का सौदा कर लिया है।
विज्ञापन
ड्वेन जॉनसन और डैनी गार्सिया - फोटो : इंस्टाग्राम- @sevenbucksprod/@danygarciaco
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द रॉक' के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता और रेस्लर ड्वेन जॉनसन और फिल्म निर्माता डैनी गार्सिया की कंपनी सेवन बक्स प्रोडक्शंस ने वॉल्ट डिज्नी के साथ एक नया सौदा कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेवन बक्स प्रोडक्शंस ने थिएटर रिलीज और स्ट्रीमिंग के लिए फिल्में विकसित करने के लिए डिज्नी के साथ डील की है।

विज्ञापन


Sushant Singh Rajput Death Anniversary: 34 की उम्र में सुशांत ने किया था सुसाइड, टीवी से की थी अभिनय की शुरुआत

कई सालों के लिए हुआ सौदा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सौदा कई सालों के लिए किया गया है और कई जानकारियों का सामने आना बाकी है। इस सौदे के जरिए सेवन बक्स प्रोडक्शंस को डिज्नी की सभी डिवीजनों में सहयोग करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, इससे ड्वेन जॉनसन को भी फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


Jubin Nautiyal: टूटे हुए दिलों के लिए मरहम है जुबिन की आवाज, अपने सुरों के जादू से सजाए हैं कई रोमांटिक गाने
विज्ञापन


पहले भी साथ काम कर चुके हैं ड्वेन जॉनसन और डिज्नी 
यह पहला मौका नहीं है, जब ड्वेन जॉनसन और डिज्नी साथ में काम करने वाले हैं। इससे पहले दोनों साल 2021 में जंगल क्रूज में साथ मिलकर काम कर चुके हैं। इस फिल्म में एमिली ब्लंट ने भी काम किया था। इसके अलावा ड्वेन डिज्नी+ के लिए 'बिहाइंड द अट्रैक्शन' के दो सीजन में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 'मोआना 2' में माउई के किरदार को भी अपनी आवाज दी हैं। यह फिल्म 27 नवंबर, 2024 को रिलीज होगी।

Kirron Kher Birthday: संघर्षों ने आज तक नहीं छोड़ा दामन, मुस्कान के पीछे छिपा है दर्द, जानें किरण खेर का सफर

'मोआना 2' के ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड
'मोआना 2' के ट्रेलर ने डिज्नी एनीमेशन के पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। मात्र 24 घंटों में इसे 178 मिलियन (17.8 करोड़) बार देखा जा चुका है। फिल्म का पहला भाग साल 2016 में रिलीज हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड $687 मिलियन (भारतीय मुद्र में 57 अरब) से अधिक की कमाई की थी। 

Munjya Week 1 BO Collection: हिट होने के लिए ‘मुंजा’ को अभी चाहिए इतने करोड़, पहले हफ्ते से ही घटी दरों पर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें