अनीस बज्मी की हिट फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल जल्द ही आने वाला है। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। इसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, बिपाशा बसु और बोमन ईरानी समेत कई कलाकारों ने काम किया था। जबकि 'नो एंट्री 2' में दर्शकों को नए कलाकार देखने को मिलेंगे। इनमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर शामिल हैं। अब इस मामले को लेकर फरदीन खान ने अपनी बात रखी है।
Kill Movie: 'किल' के ट्रेलर लॉन्च पर लगा सितारों का मेला, लक्ष्य लालवानी बोले- सपना पूरा होने में लग गए नौ साल
2014-15 से चल रही है 'नो एंट्री 2' की चर्चा
फरदीन खान ने हाल ही में, लंबे समय के बाद संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' से वापसी की है। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि 'नो एंट्री 2' की चर्चा 2014-15 के वक्त से चल रही है। वो खुद भी इस प्रोजेक्ट को लेकर सलमान खान और बोनी कपूर के संपर्क में थे। सभी लोग फिल्म के दूसरे भाग को बनाने के लिए उत्साहित थे।
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: 34 की उम्र में सुशांत ने किया था सुसाइड, टीवी से की थी अभिनय की शुरुआत
फरदीन को मजेदार लगी कहानी
फरदीन खान अब सीक्वल का हिस्सा तो नहीं है, लेकिन उन्होंने इस फिल्म की कहानी जरूर पढ़ी है। उन्होंने बताया कि उन्हें कहानी मजेदार लगी है, जिसे पढ़ते ही वो अपनी हंसी को रोक नहीं पाए थे। फरदीन ने अनीस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने एक कमाल की कहानी लिखी है।
Jubin Nautiyal: टूटे हुए दिलों के लिए मरहम है जुबिन की आवाज, अपने सुरों के जादू से सजाए हैं कई रोमांटिक गाने
फरदीन ने दी यह चेतावनी
फरदीन खान ने कहा कि उन्हें 'नो एंट्री 2' के नए कलाकारों से प्यार है। फरदीन ने उन्हें शुभकामना देने के साथ-साथ एक सलाह भी दे डाली। उन्होंने कहा कि 'नो एंट्री' एक अच्छी फ्रेंचाइजी है, बस इसे खराब मत करना। ऐसा हुआ तो वो परेशान हो जाएंगे। आपको बता दें कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'नो एंट्री 2' की शूटिंग दिसंबर 2024 तक शुरू होने की उम्मीद है, जो अगले साल जून तक पूरी हो सकती है।
Kirron Kher Birthday: संघर्षों ने आज तक नहीं छोड़ा दामन, मुस्कान के पीछे छिपा है दर्द, जानें किरण खेर का सफर