फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doordarshan: अजय देवगन के फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का पैकेज लेकर आया दूरदर्शन, इन दिनों प्रसारित होंगी फिल्में

Tue, 02 Jul 2024 03:08 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दूरदर्शन अपने दर्शकों के लिए एक विशेष प्रस्तुति देने जा रहा है। अब अभिनेता अजय देवगन की फिल्में हफ्ते में दो दिन डीडी नेशनल पर प्रसारित होंगी।
 
विज्ञापन
दूरदर्शन - फोटो : एक्स @DDNational
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूरदर्शन देश का पहला चैनल है, जिसने हमें सिनेमा और समाचार से जोड़ा। बचपन में हम सभी दूरदर्शन पर आने वाले कार्यक्रमों का इंतजार करते थे। खासकर, शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाली फिल्में तो दर्शक बहुत चाव से देखते। अब वैसा ही दौर इस चैनल पर फिर आने वाला है। इस बार खास सेवाएं हैं अजय देवगन के प्रशंसकों के लिए। दूरदर्शन अपने दर्शकों और अजय देवगन के प्रशंसकों के लिए एक विशेष प्रसारण करने जा रहा है। डीडी नेशनल पर हर शुक्रवार और शनिवार को अभिनेता अजय देवगन की फिल्में प्रसारित होंगी।
विज्ञापन


केवल सुपरहिट फिल्में होंगी प्रसारित
दूरदर्शन अपने दर्शकों के लिए अब ये खास पेशकश करने जा रहा है। चैनल के इस फिल्मी पेशकश से अजय देवगन के प्रशंसक भी काफी खुश होंगे। अब हफ्ते में दो दिन शुक्रवार और शनिवार को अजय देवगन की सुपरहिट  फिल्मों को दिखाया जाएगा। इसकी घोषणा दूरदर्शन ने एक्स पर की है।
Vijay Varma: अभिनय के लिए घर छोड़कर बिहार के 'छोटे त्यागी' कैसे बने विजय वर्मा? नेगेटिव रोल में पाई खूब शोहरत
विज्ञापन

वीडियो किया साझा
दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में अभिनेता अजय देवगन कह रहे हैं, ‘आनंद उठाएं फंडू फीचर फिल्म्स का, सुपरहिट फिल्म्स सिर्फ डीडी नेशनल पर।’ वीडियो में अभिनेता की कुछ चुनिंदा फिल्मों के दृश्य भी दिखाए गए हैं।
विज्ञापन


अजय देवगन का वर्क फ्रंट
हाल ही में अजय देवगन फिल्म मैदान में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो उनकी फिल्म ‘औरो में कहां दम था’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तब्बू भी फीमेल लीड में नजर आएंगी। यह फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
दीपिका कक्कड़-शोएब का नया टीवी शो फिल्म 'सिलसिला' पर होगा आधारित!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें