एक के साथ एक मुफ्त
दरअसल, निर्माताओं ने नया ऑफर जारी किया है। निर्माता एक टिकट खरीदने पर एक मुफ्त टिकट का ऑफर लेकर आए हैं। अब दर्शकों को 'दो और दो प्यार' की एक टिकट खरीदने पर एक टिकट मुफ्त मिल रहा है। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, 'यह सौदा इतना रोमांचक है कि यह दोगुना मनोरंजन का वादा करता है। जल्दी करें और इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए अपना टिकट बुक करें।'
फिल्म की कहानी
वहीं फिल्म की बात करें तो शीर्षा गुहा ठाकुरता के जरिए निर्देशित 'दो और दो प्यार' शादीशुदा जोड़ों पर केंद्रित एक रोमांटिक कॉमेडी है। यह फिल्म विद्या बालन और प्रतीक गांधी द्वारा निभाए गए एक विवाहित जोड़े के बारे में है। वहीं, सेंथिल और इलियाना द्वारा निभाए गए पात्रों के साथ उनका विवाहेतर संबंध है। फिल्म में विद्या बालन और प्रतीक गांधी के अलावा इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी हैं। यह फिल्म समीर नायर, दीपक सहगल, तनुज गर्ग, अतुल कस्बेकर और स्वाति अय्यर चावला द्वारा निर्मित है।
Plea restrictions on OTT: सुप्रीम कोर्ट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लिया फैसला, प्रतिनिधित्व दिखाने की मांग