फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyanka Tripathi: लिगामेंट टूटने के बाद दिव्यांका ने की थी 'अदृश्यम' की शूटिंग, प्रशंसकों को बताई एक खास बात

Fri, 05 Apr 2024 06:42 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी अभिनेत्रियों के बीच दिव्यांका त्रिपाठी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं। वे टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने अपना नाम कमाया है। दिव्यांका अपनी वेब सीरीज 'अदृश्यम- द इनविजिबल हीरोज' के कारण चर्चा में हैं।
 
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्यांका टीवी में कमाल करने के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। उनके प्रशंसक भी इसके लिए खासे बेताब नजर आ रहे हैं। इन दिनों वे वेब सीरीज 'अदृश्यम- द इनविजिबल हीरोज' के प्रचार में व्यस्त हैं। वे इसका जमकर प्रचार कर रही हैं। हाल ही में, सीरीज के प्रचार के लिए दिव्यांका को जुहू बीच पर भी देखा गया। दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रचार से जुड़े पलों को अपने कैमरे में कैद किया और उसकी रील बनाकर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया। उनकी रील में कुछ विदेशी प्रशंसक भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनका साक्षात्कार लेने वाले लोगों की टीम भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि हम अपनी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे
अपनी रील के कैप्शन में दिव्यांका ने लिखा, "लोग इसे प्रचार कहते हैं, लेकिन मेरे लिए यह खास पलों का हिस्सा बनने के लिए आपको निमंत्रण है।" उन्होंने जानकारी देते हुए लिखा कि अदृश्यम 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है। सीरीज के बारे में बताते हुए उन्होंने आगे लिखा कि हर साक्षात्कार के बाद मुझे एहसास होता है कि मेरा यह काम कितना असाधरण है। मुझे उम्मीद है कि हम अपनी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। उन्होंने लिए मीडिया को धन्यवाद भी दिया।

शूट से पहले कराई थी सर्जरी
वेब सीरीज की शूटिंग से पहले दिव्यांका को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उनका लिगामेंट टूट चुका था। उन्होंने शूट से पहले अपनी सर्जरी कराई थी, जिससे आगे कोई परेशानी न हो। दिव्यांका के लिए अपने आप को शूटिंग के लिए तैयार करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। सर्जरी के बाद हालत सामान्य होने में काफी समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


GOAT:  विजय के साथ 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' की टीम दुबई रवाना, फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की होगी शूटिंग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें