फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dil Ko Tumse Pyaar Hua: चिराग-दीपिका की अनोखी प्रेम कहानी, 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' इस दिन होगा शुरू

Sat, 29 Jun 2024 05:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'दिल को तुमसे प्यार हुआ' नया टीवी सीरियल जल्द ही स्टार्स प्लस पर दिखाया जायेगा। सीरियल में अक्षित सुखीजा और अदिति त्रिपाठी की जोड़ी नजर आएगी। प्यार और ड्रामे से भरपूर होगी सीरियल की कहानी। स्टार प्लस पर जानिए कब देख सकेंगे यह नया टीवी सीरियल।
विज्ञापन
दिल को तुमसे प्यार हुआ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए कई दिलचस्प मजेदार टीवी शोज पेश करता रहता है। ऐसे टीवी शोज जो अपनी कहानी से लोगों के दिलों में खास जगह बना लेते हैं। ऐसे ही मनोरंजक टीवी सीरियल्स के लिए प्रसिद्ध है स्टार प्लस। स्टार प्लस के पास शो की एक अद्भुत श्रृंखला है, जिसका उद्देश्य न केवल मनोरंजन करना है बल्कि सशक्त बनाना भी है। इस सूची में कई टीवी सीरियल्स शामिल हैं, जैसे आज के समय में सभी का पसंदीदा टीवी शो 'अनुपमा', 'गुम है किसी के प्यार में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'उड़ने की आशा', 'माटी से बंधी डोर', 'झनक' और 'ये है चाहतें'। ये सभी टीवी सीरियल्स फैमिली ड्रामा, रोमांच और रोमांस से भरे हुए हैं। ये सभी टीवी धारावाहिक दर्शकों को बेहद पसंद हैं। अब इसी कड़ी में एक और टीवी सीरियल जुड़ने जा रहा है।
विज्ञापन


स्टार प्लस का नया धारावाहिक 
स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक और रोमांच और रोमांस से भरा टीवी सीरियल लेकर आ रहा है, जिसका नाम है 'दिल को तुमसे प्यार हुआ'। यह शो पूरी तरह से एक प्रेम कहानी पर आधारित है। इस टीवी शो में अदिति त्रिपाठी (दीपिका की भूमिका) और अक्षित सुखिजा (चिराग की भूमिका) मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें चिराग एक डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं, जिसे भोली-भाली, मासूम और सादगी से भरी दीपिका से प्यार हो जाता है। यह धारावाहिक दीपिका और चिराग की प्रेम कहानी पर आधारित है, लेकिन क्या इनका परिवार और समाज इनके प्यार को देगा अपनी स्वीकृति?
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्माताओं ने स्टार प्लस के नए शो 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' की एक दिलचस्प पहली झलक जारी की है, जहां अदिति त्रिपाठी (दीपिका) को अक्षित सुखीजा (चिराग) और उर्वशी परदेशी (जान्हवी) के साथ पेश किया गया है। प्रोमो में दिखाया गया है कि दीपिका को अपने घर में किन संघर्षों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जहां उसकी सौतेली मां और सौतेली बहन उसके साथ दुर्व्यवहार करती हैं। इसी दौरान एक रक्तदान शिविर में चिराग की नजर दीपिका पर पड़ती है और वह उसकी उदारता और दयालुता से प्रभावित हो जाता है। बाद में चिराग का परिवार जान्हवी (दीपिका की बहन) के लिए शादी का प्रस्ताव लेकर उनके घर जाता है, और चिराग जान्हवी के बजाय दीपिका को चुनता है, जिससे दोनों परिवारों के हाव-भाव बदल जाते है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कहानी कैसे आगे बढ़ती है और दीपिका और चिराग के जीवन में आगे क्या होता है। क्या सामाज इन दोनों के प्यार को अपनाता है। यह देखना काफी दिलचस्प होगा। 'दिल को तुमसे प्यार हुआ' स्टार प्लस पर 15 जुलाई से शाम 7 बजे सिर्फ स्टार प्लस और डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें