फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Ismart: 'डबल इस्मार्ट' के पहले गाने 'स्टेपामार' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना

Sat, 29 Jun 2024 02:55 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगु के मशहूर अभिनेता राम पोथिनेनी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डबल इस्मार्ट' को लेकर चर्चा में है। टीम ने आज फिल्म के पहले गाने का टीजर जारी किया है, जिससे अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
राम पोथिनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम पोथिनेनी तेलुगु सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्हें स्क्रीन पर हमेशा ऊर्जावान दिखने के लिए जाना जाता है। इस लिए उनके फैंस उन्हें एनर्जेटिक स्टार भी बुलाते हैं। राम एक बार फिर पर्दे पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। वह मशहूर निर्देशक पुरी जगन्नाथ के साथ एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


'स्टेपामार' गाने की टीजर जारी 
राम और पुरी जगन्नाथ ने एक बार फिर फिल्म 'डबल इस्मार्ट' फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म का पहला भाग साल 2019 में रिलीज हुआ था। इस साइंस फिक्शन- एक्शन फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल साबित हुई थी। इस फिल्म से अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित थे और फिल्म बड़े पैमाने पर दर्शक बटोर पाने में सफल रही थी। अब जल्द ही फिल्म का अगला भाग भी रिलीज होने वाला है, जिसका एक प्रोमो आज रिलीज किया गया। 
Kisi Roz Song: 'औरों में कहां दम था' का 'किसी रोज' गाना रिलीज, कानों में घुल जाएगी मैथिली की सुरीली आवाज
विज्ञापन

एक जुलाई को रिलीज होगा पूरा गाना
आज 'डबल इस्मार्ट' की टीम ने फिल्म के पहले गाने, 'स्टेपामार' का प्रोमो जारी किया है, जो दावा करता है कि ये लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगा। फिल्म की टीम का दावा है कि यह गाना अभिनेता के ट्रेडमार्क डांस स्टेप्स के साथ फैंस के आंखों के लिए शानदार नजारा होने वाला है। इस गाने को भास्करभटला ने लिखा है। वहीं, इस गाने को अनुराग कुलकर्णी और साहिती ने गाया है। इसके अलावा मणि शर्मा ने संगीत निर्देशित किया है। फिल्म का पूरा गाना एक जुलाई को रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन

Tabu: अपने डॉगी चिन्नू के लिए तब्बू ने साझा किया दिल छू लेने वाली नोट, लिखा- 'दस साल के शुद्ध प्रेम का जश्न'
15 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म 
बताते चलें कि यह फिल्म 'इस्मार्ट' का अगला भाग है। फिल्म का निर्माण चार्मी कौर और पुरी जगन्नाथ ने पुरी कनेक्ट्स के बैनर तले किया है। फिल्म में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त भी खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में बानी जे, अली, गेटअप श्रीनु, सयाजी शिंदे, मकरंद देशपांडे, टेम्पर वामसी भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फिल्म 'डबल इस्मार्ट' 15 अगस्त को कई भाषाओं में स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। 
मां सोहा अली खान के साथ दिखा इनाया का सुपर क्यूट अंदाज






 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें