फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara: फिल्म 'देवरा' का पहला गाना इस खास दिन होगा रिलीज, जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की जमेगी जोड़ी

Fri, 15 Mar 2024 12:53 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'देवरा' के पहले गाने में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर दोनों नजर आएंगे। इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
देवरा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं, जो देवरा से साउथ सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म को लेकर एक और अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म के पहले गाने को रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, इसके लिए एक खास दिन को चुना गया है। 

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने 'देवरा' का पहला गाना 'आरआरआर' अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर रिलीज करने का फैसला किया है। मेकर्स जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के मौके पर फैंस को खास तोहफा देना चाहते हैं। यानी 20 मई को 'देवारा' का पहला सिंगल रिलीज किया जाएगा। 
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, मजेदार अंदाज में फैंस के साथ साझा की तस्वीर

जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर नजर आएंगे साथ

चर्चा है फिल्म के पहले गाने में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर दोनों नजर आएंगे। इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

Jaya Bachchan: आलोचनाओं की वजह से जया ने लिखना बंद किया, बोलीं- मुझे अपनी काबिलियत पर संदेह होने लगा था
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं, फिल्म की रिलीज डेट की बात करे तो 'देवरा' पहले 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 10 अक्टूबर कर दिया गया। 'देवारा' जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म है, जिसमें जान्हवी कपूर के अलावा बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद जूनियर एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' में नजर आएंगे। 
Yodha Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा बन ही गए बॉक्स ऑफिस के ‘योद्धा’, सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा का शानदार डेब्यू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें