फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, मजेदार अंदाज में फैंस के साथ साझा की तस्वीर

Fri, 15 Mar 2024 10:07 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह अपनी शानदार कार के डिक्की में खुशी से बैठे नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब हाल ही में अभिनेता ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। दरअसल, अभिनेता ने नई शानदार लग्जरी कार खरीदी है। अभिनेता ने हाल ही में एक रेंज रोवर एसवी खरीदी है, जिसकी कीमत छह करोड़ रुपये है। गुरुवार को कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें वे पूजा करते और अपनी नई कार का स्वागत करते नजर आए।

विज्ञापन

कार्तिक ने साझा की नई कार की तस्वीर
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह अपनी शानदार कार के डिक्की में खुशी से बैठे नजर आ रहे हैं। कार्तिक के साथ उनकी पालतू पेट कटोरी भी थीं। इस दौरान वे आरामदायक शर्ट, सफेद पतलून और कोल्हापुरी चप्पल पहने कैजुअल लुक में नजर आए। नई कार के साथ तस्वीर साझा करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी रेंग थोड़ी सी बढ़ गई।' मिनी माथुर और डब्बू रत्नानी सहित उनके कई उद्योग के साथियों ने उन्हें उनकी नई कार के लिए बधाई दी।
Alia Bhatt: फिल्मों ही नहीं, बिजनेस से भी मोटा पैसा कमाती हैं आलिया भट्ट, नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश

कार्तिक का कार कलेक्शन
कार्तिक आर्यन के पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज 520डी, मैकलेरन जीटी, मिनी कूपर एस, लेम्बोर्गिनी उरुस कैप्सूल और पोर्श 718 बॉक्सस्टर समेत कई शानदार कार हैं। इंडस्ट्री के सितारों के साथ तमाम फैंस कार्तिक को उनकी नई कार के लिए बधाई दे रहे हैं। वहीं बात करें कार्तिक की आने वाली फिल्मों के बारे में तो फिलहाल 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।
Yodha Screening: 'योद्धा' की स्क्रीनिंग में सितारों ने लगाए चार चांद, रेड कार्पेट से हसीन तस्वीरें आई सामने
विज्ञापन

भूल भुलैया 3 की शूटिंग
'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन मंजुलिका यानी विद्या बालन के साथ नजर आएंगे। कुछ दिन पहले कार्तिक ने विद्या बालन और तृप्ति डिमरी का टीम में स्वागत किया था। विद्या बालन ने भी कुछ दिन पहले शूटिंग करते हुए सेट से एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उनके साथ तृप्ति और कार्तिक नजर आए थे। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।
Murder Mubarak: 'मर्डर मुबारक' की स्पेशल स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, सारा और करिश्मा ने लूटी महफिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें