फैंस से बातचीत कर खुश हुईं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने फैंस से बातचीत के दौरान सवालों का जवाब देते हुए बातचीत में गर्मजोशी ला दी। इस दौरान फैंस के प्रति अभिनेत्री का भरपूर प्यार देखने को मिला। उनके उिस स्वभाव से उनके प्रशंसकों के चेहरे पर भी मुस्कान खिल उठी। सभी फैंस ने दीपिका को एक के बाद एक बड़ी सफल फिल्में देने के लिए उनको बधाई देना शुरू कर दिया। अभिनेत्री ने फैंस के साथ अपने शानदर पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
लगातार कई सफल फिल्में दे चुकीं दीपिका
'पठान', 'जवान', 'फाइटर' और अब 'कल्कि 2898 एडी' समेत दीपिका पादुकोण ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार कई सफल फिल्में दी हैं। उनकी ये सफलताएं उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित करती हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित 'कल्कि 2898 एडी' को एक मेगा ब्लॉकबस्टर के रूप में सराहा गया है। फिल्म में अभिनेत्री मे गर्भती महिला का किरदार निभाया है। फिल्म में दीपिका के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी नजर आई हैं।
'लेडी सिंघम' के किरदार में आएंगी नजर